LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

अरवल एसपी ने किया थाने का निरीक्षण, कई कांडों का किया समीक्षा, पेंडिंग केस निष्पादित करने का दिया निर्देश

अरवल एसपी ने किया थाने का निरीक्षण, कई कांडों का किया समीक्ष

अरवल- पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार भील ने कुर्था थाना का औचक निरीक्षण किया.। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने में स्टाफ की संख्या आदि की जानकारी ली। वही थाना के कांडों की समीक्षा भी की गई। एसपी ने गिरफ्तारी और वारंट से लेकर केस निष्पादन की समीक्षा करते हुए वारंट, गिरफ्तारी और पेंडिग केस के निष्पादन की गति बढ़ाने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया। इसको लेकर स्पेशल ड्राइव चलाए जाने की बात कही। 

समीक्षा बैठक में केस की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई। एसपी ने अनुसंधानकर्ता को निर्देश देते हुए कहा कि वे निर्धारित समय मे केसों का निष्पादन करें। एसपी ने कहा कि केसों के निष्पादन को लेकर 75 दिनों का समय निर्धारित किया गया है। एसपी ने केस के अनुसंधानकर्ता को निर्देश देते हुए कहा कि अपनी कार्यशैली में बदलाव लाए। केस लंबित न रखें केस के निष्पादन को गंभीरता से लें।

Diarch GO

 समीक्षा बैठक के दौरान कई अनुसंधानकर्ता से केस से संबंधित कई सवाल भी एसपी राजेन्द्र कुमार भील ने पूछा। इसके बाद अंचल पुलिस निरीक्षक अजय कुमार एवं थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार के साथ पूरे थाना परिसर एवं पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय परिसर का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी ली। इस संबंध में पूछे जाने पर एसपी राजेन्द्र कुमार भील ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए 36 जहानाबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत कुर्था विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया गया है इसमें बल का आवासन को लेकर और आगामी जो चुनावी सभाएं होनी है इसको लेकर अंचल पुलिस निरीक्षक एवं थाना अध्यक्ष के साथ समीक्षा की गई है और जहां-जहां जिस प्रकार की आवश्यकता रहेगी उसकी भी एक समीक्षा की गई है ।

उसके अनुसार यहां बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी और जो बल के आवासन स्थल है उसमें जिस प्रकार का प्रगति है उसकी भी समीक्षा की गई है पानी शौचालय साफ सफाई और बूथ तक फोर्स को किस प्रकार पहुंचाया जाएगा इसको लेकर भी विचार विमर्श किया गया है इसके साथ ही बिहार सरकार की प्राथमिकता है कि किसी भी कांड का 75 दिनों में अधिकतम निष्पादन करना है तो इसी को लेकर 30 कांडों की समीक्षा की गई है जिसका इस महीने निष्पादन किया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और किसी भी आपात स्थिति के लिए हमलोग तैयार हैं। 

NSIT
Nsmch

उन्होंने कहा की लोकसभा शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने हेतु 71 लोगों पर सीसीए के कारवाई के तहत जिला बदर एवं थाना बदर करने के लिए प्रस्ताव जिला पदाधिकारी को भेजा गया है वहीं 4500 लोगों पर 107 तहत के तहत कारवाई की गई है। इसतरह से हमलोग प्रभावी कारवाई कर रहे हैं ताकि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हो सके।निरीक्षण के दौरान अंचल पुलिस निरीक्षक अजय कुमार, कुर्था थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार,अपर थानाध्यक्ष शमशेर आलम,एसआई रिंकु कुमारी,देवनंदन पासवान,एएसआई रविशंकर पांडेय,चंद्रदेव महतो सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।