LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल के लाल अनुभव ने किया कमाल, पहले ही प्रयास में ही 68 वीं बीपीएससी परीक्षा में बने सेकेण्ड टॉपर, बधाईयों का लगा ताँता

अरवल के लाल अनुभव ने किया कमाल, पहले ही प्रयास में ही 68 वीं

ARWAL : जिले के करपी प्रखंड अंतर्गत अईयारा गांव के अनुभव कुमार ने पूरे बिहार में 68 वीं बीपीएससी परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त कर पूरे जिला के साथ अपने परिवार एवं माता-पिता का नाम रौशन किया ‌है। अनुभव कुमार के पिता जहानाबाद जिले के काको मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर पदस्थापित है।

अनुभव कुमार के शिक्षा वर्ग 1 से लेकर 12वीं तक डीएवी पब्लिक स्कूल जहानाबाद में हुई है। 12वीं के बाद आईआईटी में प्रथम बार में ही सफल हुए एवं इनका दाखिला दिल्ली आईआईटी में हुई है। उसके बाद 2021 में बीटेक सिविल इंजीनियर किए। सिविल इंजीनियर करने के बाद इन्होंने यूपीएससी एवं बीपीएससी की तैयारी शुरू कर दी।

प्रथम बार में ही बीपीएससी में पूरे बिहार में सेकंड स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही यूपीएससी में भी मेंस पास कर चुके हैं। इंटरव्यू होना बाकी है। इसके साथ इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस में भी पूरे देश में इन्होंने 17वां स्थान प्राप्त कर चुके है। अनुभव कुमार के चाचा संजीत कुमार अईयारा हाई स्कूल में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर स्थापित हैं तथा मां गृहणी हैं। बहन पटना वीमेंस कॉलेज में बीकॉम की पढ़ाई कर रही हैं। 

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अनुभव कुमार शुरू से ही पढ़ाई में काफी तेज था। जिस परीक्षा में ये शामिल हुआ। उस परीक्षा में सफलता जरुर प्राप्त किए हैं। इस तरह बीपीएससी में अनुभव कुमार ने पूरे बिहार में सेकंड स्थान लाकर जिले का मान सम्मान बढाया है। इनके सफलता पर जिले के सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने भी बधाई दी है। फिलहाल अनुभव दिल्ली में हैं।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट