LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल पुलिस ने माले नेता हत्याकांड का 48 घंटे के भीतर किया उद्भेदन, 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल किया बरामद

अरवल पुलिस ने माले नेता हत्याकांड का 48 घंटे के भीतर किया उद

ARWAL : अरवल पुलिस ने माले नेता हत्याकांड में संलिप्त चार अभियुक्तों को 48 घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से कांड में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व घटना में प्रयोग किये गए हथियार 7.62 एमएम का खाली मैगजीन एवं एक खोखा भी बरामद किया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार भील ने प्रेस कॉम्फ्रेन्स कर बताया कि दिनांक-09.09.2024 को संध्या समय करीब 18:00 18:30 बजे किंजर थाना अन्तर्गत ग्राम कोचहासा में स्थित राईस मिल के पास मोटरसाइकिल से जा रहे माले नेता सुनील चन्द्रवंशी उम्र-55 वर्ष पिता स्व० राम रतन सिंह ग्राम-छक्कन विगहा थाना-करपी जिला-अरवल को कुछ अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गई है। 

इस संबंध में किंजर थाना कांड सं0-125/24 दिनांक 10.09.2024 धारा-103 (1) / 3 (5) भा०न्या०सं० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया। कांड के सफल उद्भेदन एवं घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार भील के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के नेतृत्व में एक एस०आइ०टी० टीम का गठन किया गया। जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरवल कृति कमल, पुलिस निरीक्षक सह सदर थानाध्यक्ष अरवल मो० अली साबरी, पुलिस निरीक्षक सह किंजर थानाध्यक्ष राज कौशल,कुर्था थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार,करपी थानाध्यक्ष उमेश राम,परासी थानाध्यक्ष पवन कुमार,पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार-1 अरवल थाना, पु०अ०नि० विकास कुमार 2 अरवल थाना, पु०अ०नि० सेराज आलम अरवल थाना,पु०अ०नि० रविरंजन कुमार किंजर थाना एवं प्रवर पुलिस अवर निरीक्षक धीरज कुमार सिंह अरवल थाना शामिल थे। 

गठित टीम के द्वारा तकनीकी विश्लेषण, त्वरित अनुसंधान एवं गुप्तचरो से पता चला कि यह घटना जम्हारु जलकर पर वर्चस्व को लेकर हुआ है। घटना में संलिप्त अभियुक्तों कौशल महतो पिता योगेन्द्र महतो सा० हरदिया बेदौली थाना इमामगंज जिला पटना, मो० शहजाद खान उर्फ बन्नी पिता मो० क्यूम खान सा०-जम्हारु थाना इमामगंज जिला पटना, चन्द्रकांत शर्मा पिता देवराज शर्मा सा० रामपुर थाना करपी जिला अरवल और श्रीनाथ सिंह उर्फ काला नाग उर्फ मोटू उर्फ आशुतोष उर्फ संतोष पिता स्व० साधु शरण सिंह सा०-जम्हारु थाना-इमामगंज जिला-पटना को गिरफ्तार किया गया। 

कांड में प्रयुक्त किये गये मोटरसाइकिल रजि० न०-BR01CV9568 को घटनास्थल से बरामद किया गया है। वहीं कांड में प्रयोग किये गये गोली का एक खोखा, घटनास्थल से बरामद कांड में प्रयोग किये गये हथियार का 7.62mm का खाली एक मैगजीन, चार मोबाइल फोन (तीन एन्ड्रॉयड एवं एक कीपैड मोबाइल) बरामद की गई है। चारों अभ्युक्तो का अपराधिक इतिहास रहा है। जिसके ऊपर अरवल,पटना,लातेहार जिले के अलग अलग थानों में लूट,हत्या जैसे संगीन अपराध दर्ज है। एसपी ने बताया कि इस घटना में 10 लोग शामिल थे। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन हेतु अनुसंधान की जा रही है।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट