LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

अरवल पुलिस ने अवैध बालू कारोबार के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, बालू लदे तीन ट्रैक्टर को किया जब्त, मौके से फरार हुए चालक

अरवल पुलिस ने अवैध बालू कारोबार के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, बा

ARWAL : पुलिस की तमाम चौकसी के बावजूद जिले में बालू का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में अरवल पुलिस की ओर से आज बड़ी कार्रवाई की गयी है। जिले के परासी थाने की पुलिस ने अवैध रूप से बालू लोडेड तीन ट्रैक्टर को जब्त किया है। 

इस मामले में परासी थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि गुप्त  सूचना मिली थी कि अमरा सोन नदी से तीन ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू लोड करके आ रहे हैं। तत्पश्चात पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए गाड़ी का पीछा करते हुए पिपरा बंगला के समीप तीनों ट्रैक्टर को जप्त कर थाना परिसर लाया गया। साथ ही इसकी सूचना खनन विभाग को दी गई। जहां खनन विभाग के अधिकारी पहुंचकर तीनों ट्रैक्टर के विरुद्ध खनन अधिनियम का मामला दर्ज किया गया। 

Diarch GO

हालांकि रात्रि का समय होने के कारण चालक फरार होने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि किसी भी कीमत पर अवैध रूप से बालू की खनन नहीं करने दिया जाएगा। जो भी खनन अधिनियम का उल्लंघन करेंगे। उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। 

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट