LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

अरवल पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब को किया जब्त, चालक को किया गिरफ्तार

अरवल पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब को किया जब्त, चालक

ARWAL: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। बावजूद इसके राज्य में शराब की बड़ी खेप पकड़ी जाती है। पुलिस शराब तस्करों पर कार्रवाई करने की हर संभव कोशिश कर रही है, लेकिन शराब तस्कर हर दिन शराब खेप ले जाकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला अरवल का है। जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 180 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया है। दरअसल, पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष फुलचन्द्र यादव, सहायक थाना अध्यक्ष शमशेर आलम एवं थाना सशस्त्र बल के द्वारा एन०एच० 139 पर नंदनी होटल के पास सघन वाहन जॉच अभियान चलाया जा रहा था।

वहीं जांच के क्रम में एक सिल्वर रंग का मारुति सुजुकी कार निबंधन सं0-JH1055666 औरंगाबाद की ओर से आते हुए दिखाई दिया, जिसे सशस्त्र बल के द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो वाहन का चालक तेजी से गाड़ी को लेकर भागने लगा तभी उक्त वाहन का पिछा कर सशस्त्र बल के सहयोग कलेर बाजार तिनमुहानी के पास पकड़ लिया गया। पकड़ाये ड्राईवर से नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रेम कुमार, उम्र 35 वर्ष, पे०-शिवदानी सिंह,सेक्टर 12 थाना-बारा, जिला-बोकारो झारखण्ड बताया। वहीं भागने का कारण पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

Diarch GO

पुलिस ने उक्त वाहन का विधिवत् तलाशी लिया गया। तलाशी के क्रम में देखा गया तो गाड़ी के डिक्की के पीछे अवैध विदेशी शराब रखा हुआ पाया गाय। उक्त वाहन में 20 कार्टून में 480 बोतल में कुल 180 लीटर रॉयल स्टेग कम्पनी का विदेशी शराब बरामद किया गया। साथ ही मारूति कार के चालक-प्रेम कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है। 

इस संबंध में कलेर वाना कांड धारा-30 (ए) बिहार गद्यनिषेध एवं उत्पाद संशो० अधि० 2018 अंकित किया गया है। कांड में संलिप्त फॉरवर्ड लिंकेज एवं बैकवर्ड लिंकेज के अपराधियों का पता लगाया जा रहा है।

NSIT
Nsmch