LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

अरवल में ऑपरेशन मुस्कान से लोगों के चेहरे पर दिखी, पुलिस ने लौटाए 18 लोगों के चोरी और गुम हुए मोबाइल

अरवल में ऑपरेशन मुस्कान से लोगों के चेहरे पर दिखी, पुलिस ने

ARWAL : अरवल पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले के लोगों के चेहरे पर लगातार मुस्कान ला रही है। वैसे लोग जिनका मोबाइल खो गया था और उसकी उम्मीद छोड़ दिए थे। उनके खोए मोबाइल को ढूंढ कर उसके सही मालिक तक अरवल पुलिस पहुंचा रही है। खोए हुए मोबाइल मिलने के बाद लोग अपनी खुशी को रोक नहीं पा रहे हैं। इसी ऑपरेशन मुस्कान के तहत अरवल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 18 लोगों के खोए मोबाइल को दिया गया। जिसकी अनुमानित कीमत तीन लाख चालीस हजार रुपये आंकी गई है। 

इस दौरान एसपी विद्यासागर ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर लगातार अरवल पुलिस वैसे लोग जिन्होंने अपने मोबाइल खो जाने या चोरी हो जाने की नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके मोबाइल को ढूंढ कर लगातार दिया जा रहा है। डीआईयू की टीम सनहा किये गए मोबाईल को खोजकर वास्तविक धारकों को ऑपरेशन मुस्कान के तहत वापस दिला रही है। इस दौरान मार्च तक 343 मोबाइल ढूंढ कर उसके सही मालिक को सौंपा गया है। एसपी ने कहा कि अगर किसी की मोबाईल चोरी या गुम हो गई तो मोबाईल मालिक स्थानीय थाने में सनहा जरूर दर्ज कराएं। इस मौके पर डीआईयू के मोहम्मद कलीम अंसारी सहित उनकी अन्य टीम शामिल थे।

Diarch GO

ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपने खोए हुए मोबाइल मिलने के बाद लेने पहुंचे मोबाइल के सही मालिकों में कुर्था प्रखंड के बारा गांव के नेहा कुमारी ने बताया की अपने खोए मोबाइल के उम्मीद को छोड़ दिया था। मोबाइल खोने के बाद हमने अपने नजदीकी थाने कुर्था में आवेदन दिया। इसके बाद हम निश्चिंत हो गए कि यह मोबाइल कहां मिलने वाला है। लेकिन अचानक एक दिन पहले फोन आया कि आपका मोबाइल खो गया था, वह मिल गया है। यह सुनकर मुझे तो पहले विश्वास नहीं हुआ फिर और लोगों से पता किया। इसके बाद मेरे खुशी का ठिकाना नहीं था। आज आकर अपना मोबाइल लेकर काफी खुश हूं। 

कहा की इसके लिए एसपी सर को और उनके पूरे टीम का दिल से बहुत बहुत बधाई देती हूँ। वहीं कैथा लोदीपुर गांव निवासी संतोष कुमार ने भी अरवल पुलिस को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के कार्य से आमलोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ता है। मुरझाए हुए चेहरे पर मुस्कान दिलाना बड़ी बात है। इसके लिए सहृदय एसपी साहब को एवं अरवल पुलिस की डीआईयू की टीम,संबंधित थाने के पदाधिकारी को  धन्यवाद देते हैं।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट