LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल पुलिस के द्वारा भारी मात्रा में देशी महुआ शराब बरामद, एक धंधेबाज को पुलिस ने धर दबोचा

अरवल पुलिस के द्वारा भारी मात्रा में देशी महुआ शराब बरामद, ए

अरवल  पुलिस अधीक्षक ने अरवल जिले के सभी थाना को अलर्ट करते हुए कहा कि पर्व के मौके पर शराब तस्करों पर कड़ी नजर रखी जाए.  अरवल जिले की मानिकपुर ओपी की पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एस0एच0-69 से मोटरसाईकिल से भारी मात्रा में देशी शराब को लाया जा रहा है।

 प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर तत्काल पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम के निर्देश पर पुलिस अवर निरीक्षक सह मानिकपुर ओपीअध्यक्ष अनवर अली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें सहायक अवर निरीक्षक रामविनय कुमार एवं थाना के सशस्त्र बल को शामिल किया गया। 

उक्त टीम द्वारा कोनी डाक स्थान के पास एस0एच0-69 पर तत्काल सघन वाहन जाँच अभियान चलाया गया। वाहन जाँच के क्रम में एक काला रंग का स्पलेण्डर प्लस मोटरसाईकिल पर सफेद रंग का बोरा लेकर आते हुए दिखाई दिया, जिसे सशस्त्र बल के द्वारा इशारा देते हुए रोका गया। तत्पश्चात् उक्त वाहन का विधिवत् तलाशी लिया गया, तो स्पलेण्डर मोटरसाईकिल रजिस्ट्रेशन नं0-BR25B8269 पर सफेद रंग के बोरा के अंदर उजला रंग का दस प्लास्टिक के थैला में 100 लीटर देशी महुआ शराब एवं मोटरसाईकिल के डिक्की में एक उजला रंग के प्लास्टिक के थैला में 05 लीटर कुल 105 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया गया। 

साथ ही मोटरसाईकिल के चालक कार्तिक डोम उम्र 32 वर्ष पिता- गणेश डोम ग्राम-सण्डा थाना-टेकारी जिला-गया को गिरफ्तार किया गया। कुर्था ( मानिकपुर ) थाना कांड सं0-424 / 2023, दिनांक-12.11.2023, धारा-30 (ए) बिहार मद्य निषेध इस संबंध में एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2018 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

NSIT
Nsmch