LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल पुलिस ने ट्रक पर लोड 582 किलोग्राम गांजा किया बरामद, मौके से चालक और खलासी को किया गिरफ्तार

अरवल पुलिस ने ट्रक पर लोड 582 किलोग्राम गांजा किया बरामद, मौ

ARWAL : अरवल पुलिस ने भारी मात्रा में बेचने के लिए ले जाये जा रहे गांजा को बरामद कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। नए पुलिस अधीक्षक के पदस्थापना होते ही पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर एसपी विद्या सागर के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा रविवार को छापेमारी कर सहार पुल पर से गांजा लदा एक ट्रक बरामद किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो से ढाई करोड़ रुपये आंका जा रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुख्य सरगना तक पहुंचने के लिए चालक द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर छापेमारी कर रही है। 

बताया जा रहा है कि झारखंड से ट्रक में भरकर गांजा भोजपुर ले जाया जा रहा था। इस क्रम में अरवल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सहार पुल पर महुआ बाग टीओपी के समीप वाहन जांच में ट्रक से भारी मात्रा में गांजा पकड़ा। इस संबंध में सोमवार को पुलिस अधीक्षक विद्यासागर ने प्रेस कॉम्फ्रेन्स कर बताया कि दिनांक-04.02.2024 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि औरंगाबाद (दाउदनगर) की ओर से एक 12 चक्का ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नं0-WB23D4496 पर भारी मात्रा में गांजा लेकर अरवल सहार पुल के रास्ते भोजपुर की ओर जा रहा है। 

उक्त सूचना के आधार पर तत्काल  पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में प्रभारी थानाध्यक्ष अरवल सचिन कुमार  पु०अ०नि० हरिकान्त कुमार, परि०पु०अ०नि० समीर कुमार अरवल थाना के द्वारा महुआबाग टी०ओ०पी० के पास सघन वाहन चेकिंग चलाया गया। जाँच के क्रम में ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नं0-WB23D4496 आते हुए दिखाई दिया। उक्त ट्रक को ट्रॉली के मदद से रूकवाकर विधिवत जाँच किया गया तो उसमें भारी मात्रा में गांजा पाया गया,जो एक एक किलोग्राम का 280 पॉकेट एवं दो  किलोग्राम का 151 पॉकेट जो कुल 431 पॉकेट में कुल-582 किलोग्राम अवैध गांजा को बरामद किया गया है। साथ ही पकड़ाये चालक हरिभजन यादव उम्र-28 वर्ष पिता-अक्षयलाल राय, गाँव-सोनघटा, थाना-कोइलवर, जिला-भोजपुर (आरा), एवं सह-चालक सुनिल कुमार उम्र-20 वर्ष पिता-सिबू ठाकुर, गांव-सादपुर, थाना-साहेबपुर कमाल, जिला-बेगूसराय को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है। 

वहीं चालक के पास से POCO कम्पनी का ब्लू रंग का स्मार्ट फोन एवं सह-चालक के पास से Oppo कम्पनी का आसमानी रंग का स्मार्ट फोन एवं हीरो 600 की-पैड हरा रंग का मोबाईल,एक जी०पी०एस० भी बरामद की गई है। इस संबंध में अरवल थाना कांड सं0-51/2024, दिनांक-04.02.2024, धारा-8/20 (b) (ii)c/25/29 NDPS Act. अंकित किया गया है। कांड में संलिप्त फॉरवर्ड लिंकेज एवं बैकवर्ड लिंकेज के अपराधियों का पता लगाया जा रहा है। प्रेस कॉम्फ्रेन्स में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन,प्रभारी थानाध्यक्ष सचिन कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट