LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

अरवल पुलिस ने CHEVROLET कार से इम्पीरियल ब्लू कंपनी के 472 बोतल की बरामद, कार का ड्राइवर फरार

अरवल पुलिस ने CHEVROLET कार से इम्पीरियल ब्लू कंपनी के 472 ब

ARWAL : अरवल जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह एवं अरवल पुलिस अधीक्षक विद्यासागर के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव को लेकर शराब तस्करों पर अरवल पुलिस की पैनी नजर है इसी के आलोक में एक मार्च को अरवल पुलिस ने औरंगाबाद की तरफ से आ रही CHEVROLET कार से इम्पीरियल ब्लू कंपनी के 472 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। 

इस बाबत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरवल राजीव रंजन ने प्रेस कॉम्फ्रेन्स कर बताया कि दिनांक-01.03.2024 को अरवल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि औरंगाबाद के तरफ से एक CHEVROLET वाहन जिसका रजि० नं.-JH05S 1314 शराब लेकर अरवल के तरफ आ रही है। 

Diarch GO

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अरवल राजीव रंजन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम में पुलिस निरीक्षक सह अरवल थानाध्यक्ष अली साबरी पु०अ०नि० धीरज कुमार सिंह एवं थाना के सशस्त्र बल को शामिल किया गया। 

टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 21.00 बजे अप. में उक्त वाहन का पीछा किया गया, परन्तु पुलिस के भय से गाड़ी का ड्राईवर सरवा गांव में जाने वाली रोड़ में करीब 200 मीटर की दुरी पर गाड़ी को छोड़कर भागने लगा जिसका पीछा सशस्त्र बल द्वारा किया गया। परन्तु अंधेरे का फायदा उठाकर वह भागने में सफल रहा। 

NSIT
Nsmch

CHEVROLET वाहन का विधिवत तलाशी ली गयी तो उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब पाया गया। सभी अवैध अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया है इस संबंध में अरवल कांड सं.-95/2024, दिनांक-02.03.2024, धारा-30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशो. अधि. 2018 अंकित किया गया है। कांड में संलिप्त फॉरवर्ड लिंकेज एवं बैकवर्ड लिंकेज के अपराधियों का अरवल पुलिस पता लगाने में जुट गई है।

REPORT - KUNDAN KUMAR