LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल पुलिस ने टैंकर में लोड 12 हज़ार लीटर अवैध थिनर किया बरामद, मौके से चालक को किया गिरफ्तार

अरवल पुलिस ने टैंकर में लोड 12 हज़ार लीटर अवैध थिनर किया बराम

ARWAL : अरवल पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान टैंकर से अवैध थीनर को बरामद किया है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने कलेर थाने में प्रेस कॉम्फ्रेन्स कर बताया कि 13.09.2024 को पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार भील के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के नेतृत्व में कलेर थानाध्यक्ष पु०अ०नि० अविनाश कुमार एवं कलेर थाना सशस्त्र बल द्वारा एन०एच० 139 पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था।

कहा की जांच के क्रम में सुबह करीब 04.30 बजे एक टैंकर जिसका रजि० नं० NL04D 7984 आते हुए दिखाई दिया, जिसे कलेर बाजार के पास पुलिस बल द्वारा रोका गया। टैंकर के चालक से वाहन में लदे सामान का वैध कागजात दिखाने को कहा गया। चालक द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं करने के कारण वाहन को कलेर थाना लाकर विधिवत तलाशी लिया गया। तलाशी के क्रम में वाहन से 12000 लीटर अवैध थीनर बरामद किया गया। थीनर को कालाबाजारी के उ‌द्देश्य से गलत बिल बनाकर ले जाया जा रहा था। 

इस संबंध में कलेर थाना में विभिन्न धाराओं के साथ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं बरामद सामानों जिसमें टैंकर जिसका रजि० नं० NL04D 7984 एवं उसमें लदे 12000 लीटर अवैध थीनर, फर्जी बिल, एक जी०पी०एस० एवं दो नया सीम को जप्त किया है। 

वहीं चालक मुकेश यादव, पिता-प्रकाश यादव, ग्राम बेहराडीह, थाना-जयनगर, जिला-कोडरमा (झारखण्ड) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। छापेमारी दल में पु०अ०नि० अविनाश कुमार, थानाध्यक्ष कलेर थाना, पु०अ०नि० निलम कुमारी, कलेर थाना, सि० विपिन कुमार, कलेर थाना एवं गृहरक्षक धनन्जय कुमार, कलेर थाना शामिल थे।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट