LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

क्राइम कण्ट्रोल में परचम लहरा रही अरवल पुलिस, एसपी और एसडीपीओ के नेतृत्व में अपराधियों पर कसा जा रहा शिकंजा...

क्राइम कण्ट्रोल में परचम लहरा रही अरवल पुलिस, एसपी और एसडीपी

ARWAL: अरवल पुलिस ने कई मामलों में स्मार्ट पुलिसिंग का परिचय दिया है। जानकारी अनुसार अरवल पुलिस पूरे बिहार में कई मामलों में टॉप स्थान पर है। दरअसल, अरवल एसपी मोहम्मद कासिम के पदस्थापना के बाद अरवल पुलिस कई मामलों में पूरे बिहार में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है।

अरवल पुलिस की रैंकिंग पूरे बिहार के लेवल पर देखा जाए तो चाहे विदेशी शराब की बरामदगी हो, टॉप टेन अपराधियों की गिरफ्तारी हो, डायल 112 इमरजेंसी सेवा का क्विक रिस्पॉन्स देते हुए समय पर पहुंचना हो ,सीसीटीएनएस(क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम)का मामला हो, इन सभी मामलों में अरवल पुलिस ने बिहार में पायदान एक से पांच तक परचम लहराया है।

हालांकि पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम के लिए यह किसी चुनौती से कम नही था कि अरवल जिले में अपराधी कोई भी क्राइम कर आसानी से फरार हो जाता था और पुलिस वर्षो से उसे ढूंढने में लगी रहती थी। वहीं अब अपराधी ज्यादा दिन तक क्राइम करने के बाद फरार नहीं रह रहे हैं चाहे तो वे स्वयं न्यायालय या थाने में सरेंडर कर दे रहे हैं या तो गिरफ्तार कर लिए जा रहे हैं।

नतीजा यह है कि पुलिस अधीक्षक सभी पुलिस पदाधिकारियों से समन्वय बनाकर एक टीम के रूप में सामूहिक प्रयास कर रहें हैं। जिसके कारण अरवल जिले की पुलिस को कई मामलों में बेहतर परिणाम मिला है।

NSIT
Nsmch