LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

लोकसभा चुनाव को लेकर एक्शन मोड में अरवल पुलिस, हथियार और जिन्दा कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर एक्शन मोड में अरवल पुलिस, हथियार और जिन

ARWAL : अरवल जिला अंतर्गत कुर्था थाना की पुलिस को लोकसभा चुनाव के पहले बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल कुर्था पुलिस ने एक देशी कट्टा एवं चार जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने प्रेस कॉम्फ्रेन्स कर जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को देर रात्रि में गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि कुर्था थानांतर्गत खेमकरण सराय स्थित कमलेश यादव का पुत्र दीपक कुमार अपने घर में देशी थर्नट आर्म्स एवं गोली छिपाकर रखा है। 

प्राप्त सूचना के आधार पर अरवल पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार भील के निर्देशानुसार पु०अ०नि० सह थाना अध्यक्ष कुर्था सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम में कुर्था थाना के पु०अ०नि० विकास कुमार, पु०अ०नि० तरूण कुमार, एवं कुर्था थाना के सशस्त्र बल को शामिल किया गया। 

उक्त टीम के द्वारा खेमकरण सराय स्थित कमलेश यादव के घर छापेमारी कर दीपक कुमार पिता-कमलेश यादव के पास से एक थ्री नट हथियार एवं चार जिंदा कारतूस बरामद कर लिया गया। इस संबंध में कुर्था थाना कांड सं0-103/2024, दिनांक-20.03.2024, धारा-147/149/341/323/ 353/504/506 भादवी० एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है।

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट