LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल पुलिस को मिली बड़ी सफलता,भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक कंटेनर जब्त, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार

अरवल पुलिस को मिली बड़ी सफलता,भारी मात्रा में विदेशी शराब के

अरवल: बिहार में साल 2016 से पूर्ण शराबबंदी है. इसके बावजूद शराब की तस्करी पुलिस प्रशासन रोकने में विफल साबित हो रहा है.पुलिस शराब के धंदेबाजों पर नकेल कसने की कोशिश तो कर रही है लेकिन पूर्ण सफलता मिलती नहीं दिख रही है. अरवल पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है दरअसल पुलिस अधीक्षक अरवल  के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी  के नेतृत्व में मद्यनिषेध के तहत विशेष समकालीन अभियान के साथ साथ विभिन्न मुख्य मार्गो पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम ने प्रेस कॉम्फ्रेन्स कर जानकारी देते हुए बताया कि  बुधवार को  एन०एच० 139 पर पहाड़पुर मोड़ के पास कलेर थानाध्यक्ष द्वारा चलाये जा रहे वाहन जांच के क्रम में एक 06 चक्का कंटेनर  औरंगाबाद से आते हुए दिखाई दी, जिसे पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया, परन्तु पुलिस को देख कंटेनर का ड्राइवर कुछ दूर पहले ही गाड़ी को रोक दिया और गाड़ी से कुदकर भागने लगा. जिसे सशस्त्र द्वारा पकड़ लिया गया तथा भागने का कारण पूछा गया, परन्तु भागने का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया.

 शक के आधार पर कंटेनर की विधिवत तलाशी ली गयी, जिसमें पाया गया कि कंटेनर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लदा हुआ है. जिसमें कुल 230 कार्टून 2760 बोतल 2070 ली0 सभी अवैध अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया है .साथ ही पकड़ाये चालक सतीश कुमार, पे० इन्दर सिंह, सा०-जसराना, थाना-गवाड़ा, जिला-सोनीपत (हरियाणा) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है. इस संबंध में कलेर थाना बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशो० अधि० 2018 अंकित किया गया है.  कांड में संलिप्त फॉरवर्ड लिंकेज एवं बैकवर्ड लिंकेज के अपराधियों का पता लगाया जा रहा है.