LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो वर्षों से फरार टॉप टेन अपराधियों को किया गिरफ्तार

अरवल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो वर्षों से फरार टॉप टेन अपर

ARWAL: अरवल पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के दिशानिर्देश के आलोक में महेन्दिया थानाध्यक्ष राहुल अभिषेक एवं अरवल पुलिस के अलग अलग इकाई टीम के बेहतर कोर्डिनेशन ने कई दिनों से फरार चल रहे अरवल जिला के दो टॉप-10 अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मो० कासिम ने प्रेस कॉम्फ्रेन्स कर बताया कि अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अरवल राजीव रंजन के नेतृत्व में विशेष अभियान के तहत छापेमारी कर जिला के दो टॉप 10 अपराधकर्मी जो करीब दो वर्षों से फरार थे।

दोनों अपराधकर्मी को उनके घर अरई देवी बिगहा (दाउदनगर, औरंगाबाद) से अरवल जिला के विशेष टीम द्वारा दाउदनगर थाना के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब हो कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त मेहन्दिया थाना काण्ड दिनांक 12.07.2021 के अभियुक्त थे। जो करीब दो वर्षों से फिरार थे। उक्त काण्ड में दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध इश्तेहार तामिला करा दिया गया था।

लेकिन वह पुलिस की डर से लुका छिपा फरार रह रहा था हालांकि शुक्रवार देर रात्रि अरवल प्रहार टीम प्रभारी जयकिशोर पासवान, धीरज कुमार,अरवल एवं प्रहार टीम अरवल के द्वारा एक साथ कोर्डिनेशन बनाकर छापेमारी की गई तो टॉप टेन के दोनों अभ्युक्त सकलदेव राजवाड़ उर्फ सकलदेव राजवंशी उम्र करीब 40 वर्ष एवं मधेशी राजवंशी, उम्र करीब 42 को गिरफ्तार कर लिया गया।

जिसपर महेन्दिया थाने के अलावे कलेर थाना,दाउदनगर थाना में पूर्व में आपराधिक इतिहास दर्ज है। प्रेस कॉम्फ्रेन्स में पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम के अलावे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन,महेन्दिया थानाध्यक्ष राहुल अभिषेक एवं अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

NSIT
Nsmch