LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जिले के टॉप 10 में शुमार अपराधी को किया गिरफ्तार, हत्या और लूट सहित दर्ज हैं कई मामले

अरवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जिले के टॉप 10 में शुमार अपर

ARWAL : वांछित एवं कुख्यात अपराधियों को पकड़ने के लिए अरवल पुलिस विशेष अभियान चला रही है। इसी आलोक में मंगलवार को जिले की कुर्था पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जब अरवल जिले के टॉप 10 लिस्ट में शामिल अपराधी वाहन लुटेरा उत्तम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। कुर्था पुलिस द्वारा एसटीएफ के सहयोग से अंतरजिला वाहन लुटेरा को कुर्था थाना क्षेत्र के प्रतापपुर नहर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम ने प्रेस कॉम्फ्रेन्स कर बताया कि अरवल पुलिस को मंगलवार संध्या में गुप्त सूचना प्राप्त हुई की अरवल जिला का टॉप टेन अपराधकर्मी कुर्था थाना कांड संख्या 114/19 के अभ्युक्त उत्तम कुमार कुर्था प्रतापपुर नहर पुल होते हुए अपने किसी रिश्तेदार के घर जा रहा है। प्राप्त सूचना का सत्यापन  करने हेतु पुलिस अधीक्षक अरवल के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। जिसमें कुर्था थाना अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार,नव प्रोन्नत पुलिस निरीक्षक उमाशंकर सिंह एवं कुर्था थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ कुर्था थाना के सशस्त्र बल को शामिल किया गया।

उक्त टीम द्वारा एसटीएफ के साथ संयुक्त छापेमारी के क्रम में उत्तम कुमार को शकूराबाद जाने वाले रास्ते में स्थित प्रतापपुर नहर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया जो की उत्तम कुमार बिहार के कई जिले में हत्या, लूट, डकैती और चोरी इत्यादि कांडों में शामिल अपराधकर्मी रहा हैं। उन्होंने बताया कि अपराधी उत्तम कुमार पटना जिला के मसौढ़ी थाना क्षेत्र स्थित कोडिहारा गांव निवासी रामाशीष यादव का पुत्र है। जिसके ऊपर विभिन्न जिलों के अलग अलग थानों में 15 कांड के दर्ज होने का आपराधिक इतिहास पता चला है। 

हालांकि इसकी गिरफ्तारी अरवल पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन एवं कुर्था थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार नव प्रोन्नत पुलिस निरीक्षक उमाशंकर सिंह के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। प्रेस कॉम्फ्रेन्स में पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम के अलावे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन,पुलिस निरीक्षक उमाशंकर सिंह,कुर्था थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार,पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश मंडल सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट