LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर चोरी की घटना का किया उद्भेदन, चोरी गए सामान के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार

अरवल पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर चोरी की घटना का किया उद्भेदन,

ARWAL : अरवल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल अरवल शहर में बढ़ रही चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन किया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार भील ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि दिनांक 11.05.2024 की रात्रि में अरवल जिला निवासी स्नेह कुमार, पिता-स्व० ललन प्रसाद खत्री, ग्राम-अरवल सिपाह, पो० थाना जिला-अरवल के घर से लगभग एक लाख दस हजार रूपये नगद एवं सोने का बना हुआ गहना चोरी हो गया था। 

इस संबंध में अरवल थाना काण्ड सं० 182/24, दिनांक 12.05.2024 दर्ज किया गया था। काण्ड के त्वरित अनुसंधान, चोरी किये सामान की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, अरवल राजेन्द्र कुमार भील के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, अरवल कृति कमल के नेतृत्व एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बैदराबाद से एक अभियुक्त विकास कुमार, पिता-स्व० यमुना सिंह, सा०-सैदपुर धावा, बाना जिला-अरवल को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके निशानदेही पर चोरी किये गये सामान बरामद की गई। 

बरामद सामानों में 5 लाख 11 हजार रुपये नगद वहीं चुड़ी-08 पीस, बाली-02 पीस, अंगुठी-06 पीस, झुमका 10 पीस, सिकड़ी-02 पीस, मंगलसूत्र-01 पीस, लॉकेट-01 पीस, मंगलसूत्र का लॉकेट-02 पीस, जितिया-03 पीस धागा सहित, बजरंगबली का लॉकेट धागा सहित 01 पीस, नथिया 01 पीस, सोने का पतला मुर्ति-01 पीस, टीका-01 पीस, 02 पीस बाली छोटा वाला, 02 पीस बड़ा वाला बाली, 02 टॉप सोना सहित (सभी सोने का) 04 नग पायल, 02 नग अंगूठी, 02 नग बाड़, 01 नग चेन (सभी चांदी की) को बरामद कर लिया गया। 

छापेमारी टीम में पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष, अरवल मो० अली० साबरी,पु०नि० निलमणि, अरवल थाना,पु०अ०नि० हरिकांत कुमार,अरवल थाना, पु०अ०नि० सचिन कुमार, अरवल थाना। पु.नि. विकास कुमार,अरवल थाना,परि०पु०अ०नि० गुड्डू कुमार साह, अरवल थाना एवं अरवल थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट