LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

अरवल पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, हथियार के साथ जिन्दा कारतूस किया बरामद

अरवल पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, हथियार के साथ

ARWAL : अरवल जिले के करपी थाने की पुलिस ने एक दोनाली बंदूक और 7 जिंदा कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया की अरवल पुलिस को व्हाट्‌सएप्प के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि शम्भु यादव, पिता-सुरेन्द्र यादव, ग्राम-लड़उआ, बाना-करपी, जिला-अरवल ने स्व० चन्देश्वर यादव के नाम से निर्गत लाइसेंसधारी दोनाली बन्दुक को कई वर्षों से छुपाकर रखे हुए है। लाईसेंसधारी के पुत्र दिनेश यादव द्वारा हथियार का सत्यापन एवं जमा करने के लिए हथियार का मांग किया जाता है तो शम्भु यादव हथियार नहीं देकर उसी हथियार से दिनेश यादव को जान से मारने की धमकी देता है। 

प्राप्त सूचना का सत्यापन कर अग्रतर कार्रवाई करने हेतु पुलिस अधीक्षक, अरवल राजेन्द्र कुमार भील के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम में पु०अ०नि० उमेश राम, थानाध्यक्ष करपी थाना के साथ करपी थाना के कई पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल को शामिल किया गया। उक्त टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए शम्भु यादव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। 

Diarch GO

पूछताछ के क्रम में शम्भु यादव द्वारा बताया गया कि हथियार कृष्णा यादव, पिता-रामप्रसाद यादव, ग्राम-लड़उआ, थाना-करपी के घर में छुपाया हुआ है। उक्त निशानदेही के आधार पर कृष्णा यादव के घर विधिवत छामेपारी कर एक दो नाली बन्दुक, 07 जिन्दा कारतूस एवं एक खोखा बरामद कर लिया गया। छापेमारी टीम में करपी थानाध्यक्ष उमेश राम, परि०पु०अ०नि० प्रीति कुमारी,  परि०पु०अ०नि० रागनी कुमारी,  परि०पु०अ०नि० रोहित कुमार, परि०पु०अ०नि० पप्पू कुमार सहित करपी थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट