LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

रंगदारी एवं लेवी मांगने के आरोपी को अरवल पुलिस ने दबोचा, भाकपा माओवादी संगठन के नाम से पर्चा साट कर मांगता था लेवी

रंगदारी एवं लेवी मांगने के आरोपी को अरवल पुलिस ने दबोचा, भाक

ARWAL. अरवल जिला अंतर्गत मानिकपुर थाने की पुलिस ने रंगदारी एवं लेवी वसूली मांगने के मामले में भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मानिकपुर थानाक्षेत्र के सिमुआरा ईंट भट्ठा पर मार्क्सवादी माओवादी संगठन के नाम से लेवी देने की मांग की गई थी जिसमें उस वक्त मानिकपुर पुलिस को सूचना दी गई थी.

सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष पीयूष जायसवाल एवं अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार द्वारा मामले का उदभेदन को लेकर अनुसंधान की जा रही थी. अनुसंधान के क्रम में गया जिलान्तर्गत टेकारी थाना क्षेत्र के बलवापर गांव निवासी सतेन्द्र कुमार पिता रघुनन्दन यादव का अनुसंधान में नाम पाया गया जिसके बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष पीयूष जायसवाल एवं अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार एवं सशस्त्र बलों द्वारा बलवापर गांव में छापेमारी कर सतेन्द्र कुमार को पूछताछ के लिए थाना लाया। पूछताछ के क्रम में उसने पुलिस के सामने एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। 

बताया जाता है कई सालों से यह कार्य करता था इसकी गिरफ्तारी मानिकपुर पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है। इस संबंध में मानिकपुर थानाध्यक्ष पीयूष जायसवाल ने उक्त ब्यक्ति की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। 

कुंदन की रिपोर्ट