LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल पुलिस ने बीएसएफ के फर्जी असिस्टेंट कमांडेंट को किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर लड़कियों से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, ब्लैकमेल कर मांगता था रूपये

अरवल पुलिस ने बीएसएफ के फर्जी असिस्टेंट कमांडेंट को किया गिर

ARWAL : अरवल पुलिस ने ब्लैकमेल कर पैसे की ठगी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अरवल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने बताया की 3 जुलाई को महिला थाना में एक आवेदन प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति जिसका नाम पता दीपक शर्मा पिता राधेश्याम शर्मा, ग्राम नाथ खरसा, थाना-मेहन्दिया जिला-अरवल का निवासी है जो मॅट्रिमोनीयल वेवसाईट पर बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट का अपना फर्जी पहचान बनाकर वादिनी/अन्य लड़कियों से सम्पर्क करता है। उसके बाद उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता है। तत्पश्चात उसे ब्लैकमेल कर पैसे की ठगी करता है। 

आवेदन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अरवल राजेन्द्र कुमार भील के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अरवल कृति कमल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें महिला थानाध्यक्ष सत्या स्वरूप, पुलिस अवर निरीक्षक हरिकांत कुमार एवं क्यूआरटी टीम को शामिल किया गया। 

इस टीम द्वारा तत्काल तकनीकी अनुसंधान के आधार पर छापेमारी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में महिला थाना काण्ड सं0 19/24, दिनांक 03.07.2024, धारा-376/171/406/420/506/34 भा०द०वि० दर्ज किया गया है। 

पुलिस ने गिरफ्तार अभ्युक्त के पास से मोबाईल को जप्त कर लिया है तथा इसकी जांच की जा रही है। इसका आपराधिक इतिहास रहा है। इसके ऊपर बिंदापुर (द्वारिका) थाना काण्ड सं0 400/21, धारा-376/420/506/509 भा०द०वि० संख्या दर्ज है।  प्रेस कॉम्फ्रेन्स में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के अलावे महिला थानाध्यक्ष सत्या स्वरूप भी मौजूद थी।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट