LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल पुलिस ने स्कूल में घुसकर छेड़खानी और मारपीट के मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, छापेमारी जारी

अरवल पुलिस ने स्कूल में घुसकर छेड़खानी और मारपीट के मामले मे

अरवल- छेड़खानी और मारपीट के मामले में  अरवल पुलिस ने एक अभियुक्त को  गिरफ्तार किया है.  गुरुवार को अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र  के उच्च माध्यमिक विद्यालय दोरा तेर्रा  के विद्यालय परिसर में ,छेड़खानी का विरोध करने पर हमला किया गया था.

इस मामले में केरपी थाना क्षेत्र के केश्वर बिगहा, के ओमप्रकाश कुमार को पुलिस ने  गिरफ्तार किया है .  इन लोगों के द्वारा लज्जा भंग करने, लैंगिक उत्पीड़न, निर्वस्त्र करने के आशय से विद्यालय के शिक्षिका पर हमला किया गया एवं विद्यालय परिसर में तोड़-फोड़ किया गया.

 इस संबंध में करपी थाना में केस दर्ज हुआ था. घटना को पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार भील ने गंभीरता से लेते हुए  अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी  कृति कमल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया . टीम में  करपी थानाध्यक्ष उमेश राम,  पु०अ०नि० प्रमोद कुमार, परि०पु०अ०नि० प्रिति कुमारी एवं जिला आसूचना इकाई अरवल टीम को शामिल किया गया.

टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन करते हुए कांड में संलिप्त अपराधी अजय राम को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है|.

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- कुंदन कुमार