LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार, कई मामलों में थी पुलिस को तलाश

अरवल पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्त

ARWAL : अरवल पुलिस ने कई वर्षों से फरार चल रहे जिला के टॉप-10 अपराधी (25000/-रू० के इनामी) को गिरफ्तार किया है। दिनांक 25.04.2024 को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि अरवल जिला के टॉप टेन अपराधकर्मी करपी थाना काण्ड संख्या 320/23 के अभियुक्त विजेन्द्र कुमार उर्फ छोटु शर्मा अपने ससुराल जहानाबाद जिला के कड़ौना थानान्तर्गत ग्राम पतरिया में एक शादी में आया है। 

प्राप्त सूचना का सत्यापन कर अग्रेतर कार्रवाई करने हेतु पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार भील के निर्देशानुसार एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। जिसमें करपी थानाध्यक्ष पु०अ०नि० उमेश राम एवं करपी थाना सशस्त्र बल के साथ जिला आसूचना इकाई, अरवल की टीम को शामिल किया गया। 

उक्त टीम द्वारा कड़ौना थाना के साथ संयुक्त छापामारी कर विजेन्द्र कुमार उर्फ छोटु शर्मा को जहानाबाद जिला के कड़ौना थानान्तर्गत ग्राम पतरिया से गिरफ्तार कर लिया तथा उसके निशानदेही पर करपी थाना कांड सं0-320/2023 में शामिल अभियुक्त सुरेन्द्र पाण्डेय उर्फ सिपाही जी पे०-स्व० राजबल्लभ पाण्डेय सा०-पतरिया, थाना-कड़ौना, जिला-जहानाबाद एवं राकेश कुमार उर्फ मास्टर जी पे०-स्व० निर्भय कुमार सा०-अईयारा, थाना-करपी, जिला-अरवल को भी गिरफ्तार किया गया। 

साथ ही इस घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा एवं 09 जिन्दा कारतुस एवं 71500 रुपये के साथ कौशल सिंह पे०-अवधेश सिंह, सा०-अहियापुर, थाना व जिला-अखल को अखल थाना क्षेत्र के छोटकी अहियापुर से गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में अखल थाना कांड सं0-169/2024, दिनांक-26.04.2024, धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट