LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल पुलिस ने रुपये गायब करने व लूटने वाले तिवारी गैंग के एक सदस्य को किया गिरफ्तार

अरवल पुलिस ने रुपये गायब करने व लूटने वाले तिवारी गैंग के एक

ARWAL :अरवल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पैसा लूटने व चोरी करने वाले गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने बताया कि बीते 05.09.2024 को करीब 10.30 बजे रामप्रवेश सिंह, ग्राम-तितिरा, थाना-रामपुर चौरम, जिला-अरवल बैंक ऑफ इंडिया से 50,000 रूपये निकालकर एक झोला में रखकर टेम्पू से अपने घर जा रहे थे। टेम्पू में ही सवार 04 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जहानाबाद मोड़ के पास झोला काटकर 50,000 रूपये एवं दो पासबुक निकाल लिये गए। उक्त संबंध में अरवल थाना काण्ड सं0 346/24, दिनांक 05.09.2024, धारा-303 (2) बीएनएस दर्ज किया गया। 

अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बेहतर अनुसंधान हेतु पुलिस अधीक्षक, अरवल श्री राजेन्द्र कुमार भील के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, अरवल सुश्री कृति कमल के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा त्वरित अनुसंधान कर 06 घंटे के अन्दर एक अभियुक्त गुड्डू तिवारी, पिता-स्व० गुलाब तिवारी, ग्राम-बभनगामा, थाना-कृष्णागढ़, जिला-भोजपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसने बताया कि दिनांक 24.06.2024 को मिथिलेश कुमार, ग्राम सकरी, थाना व जिला-अरवल बैंक ऑफ इंडिया से डेढ़ लाख रूपया निकालकर जा रहे थे तो उनका पीछा कर प्रसादी इंग्लिश उनके मकान के सामने से मोटरसाईकिल में रखा पैसा चोरी कर लिया था। 

जिस संबंध में अरवल थाना काण्ड सं0 242/24, दिनांक 24.06. 2024, धारा-379 भा०द०वि० दर्ज किया गया था। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त ने अन्य दो काण्ड अरवल थाना काण्ड सं0 321/23, दिनांक 28.06.2023, धारा-392 भादवि एवं अरवल थाना काण्ड सं. 526/23, दिनांक 11.10. 2023, धारा-392 भा०द०वि० में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।अभ्युक्त के पास से 38380 रूपया नगद,04 सोने का अंगुठी, 02 सोने का सिकड़ी, 01 सोने का ब्रेसलेट, 02 लाल रंग का पोला,एक मोबाइल, काण्ड में प्रयुक्त एक सफारी बैग,घटना के समय सीसीटीवी  में आये काण्ड में प्रयुक्त कपड़ा, जुता एवं बैग शामिल है।

इस छापेमारी टीम में शामिल पुलिस बल पुनि मो. अली साबरी, थानाध्यक्ष अरवल थाना,पु.अनि हरिकांत कुमार,अरवल थाना, पुअनि सेराज आलम, अरवल थाना, पुअनि धीरज कुमार सिंह अरवल थाना शामिल थे।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - कुंदन कुमार