LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल पुलिस ने 6 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, शराब बनाने का उपकरण किया बरामद

अरवल पुलिस ने 6 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, शराब बनान

ARWAL : अरवल जिले की कुर्था पुलिस ने एएलटीएफ के सहयोग से 6 शराब के धंधे से जुड़े शराबी और कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 25 लीटर देशी महुआ शराब और शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए। छापेमारी के दौरान काफी मात्रा में जावा महुआ को भी विनष्ट किया गया है। 

इस संबंध में अरवल एसपी मोहम्मद कासिम ने कुर्था थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कुर्था बाला, पैनाठी व मूसाढ़ी मुसहरी में छापेमारी के दौरान कुर्था बाला से जितेंद्र मांझी उर्फ हनुमान ,अवधेश चौधरी , सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं पैनाठी मुसहरी से उपेंद्र मांझी को गिरफ्तार किया गया तथा मूसाढ़ी मुसहरी से जितेंद्र मांझी एवं बढ़न मांझी को गिरफ्तार किया गया। जिसमें उपेन्द्र मांझी का आपराधिक इतिहास खंगालने पर कुर्था थाना कांड संख्या 110 हत्या मारपीट समेत कई धाराओं में आरोप पत्रित किया गया है। जिन्हें आवश्यक कारवाई के बाद जेल भेज दिया गया।  

उन्होंने शराब कारोबारियों से इस धंधे को छोड़ कर अन्य रोजगार करने की सलाह दी। साथ ही पीने वालों से कहा कि इससे धन ,स्वस्थ और सामाजिक प्रतिष्ठा भी गिरती है। अतः इसे छोड़ दे। एक पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि इसके लिए पुलिस जीविका एवं समाज के बुद्धिजीवी लोगों के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। वैसे लोग जिनकी नशा करनाआदत बन गया है उनके लिए नशा विमुक्ति केंद्र भी भेजा जाएगा।

इसकी रूप रेखा बनाने के बाद गांव गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न कांडों की समीक्षा भी की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर पुलिस इंस्पेक्टर उमाशंकर सिंह, थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, अपर  थानाध्यक्ष विकास कुमार,पुलिस अवर निरीक्षक पवन कुमार, एसआई दिनेश मंडल एसआई श्रीराम राय, एएसआई चंद्रदेव महतो, पीएसआई रिंकू कुमारी,थाना मैनेजर अनिता कुमारी आदि पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट