LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

अरवल पुलिस और मद्य निषेध विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

अरवल पुलिस और मद्य निषेध विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, हथ

ARWAL : अरवल पुलिस एवं मद्य निषेध विभाग की टीम के द्वारा एक देशी कट्टा के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम ने प्रेस कॉम्फ्रेन्स कर जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 06.01.2023 के रात्रि 08.00 बजे से मद्य निषेध विभाग अरवल के अवर निरीक्षक मो० इरशाद अंसारी द्वारा अपने दल बल के साथ फखरपुर सूर्य मंदिर के पूरब तीन मुहानी के पास पक्की सड़क पर शराब जांच अभियान चलाया जा रहा था। 

जांच के क्रम में समय करीब 11.30 बजे एक मोटरसाईकिल रजि० नं०-BR 01FP 1656 जिस पर सवार दो व्यक्ति अरवल से फखरपुर होते हुए खिड़ीमोड़ की ओर जा रहे थे। उक्त मोटरसाईकिल सवार दोनों व्यक्तियों को जब शराब जांच हेतु रोका गया तो पुलिस की वर्दी देख दोनों व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे। तभी दल बल द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया एवं भागने का कारण पूछा गया। लेकिन दोनों व्यक्तियों द्वारा भागने का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। 

Diarch GO

उक्त दोनों व्यक्तियों का जब विधिवत तलाशी लिया गया तब आगे बैठे व्यक्ति मुकेश कुमार, पिता -जगाली यादव, ग्राम-तारणपुर, थाना-खिड़ीमोड़, जिला-पटना के कमर के पास एक देशी कट्टटा रखा हुआ पाया गया। वहीं दूसरे व्यक्ति अभिषेक कुमार, पिता -अखिलेश यादव, ग्राम तारणपुर, थाना-खिड़ीमोड़, जिला-पटना को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी सूचना तत्काल अरवल थाना को दिया गया। 

अरवल थाना के पदाधिकारी पु०अ०नि० उमेश कुमार एवं पु०अ०नि० शशिकांत झा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों व्यक्तियों को विधिवत तलाशी लेकर एक देशी कट्टटा एवं दो एन्ड्रॉयड मोबाईल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में अरवल थाना काण्ड संख्या-05/24, दिनांक 07.01.2024, धारा-25 (1-बी)ए आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। प्रेस कॉम्फ्रेन्स में एसडीपीओ राजीव रंजन एवं सदर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार भी मौजूद थे।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट