LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

अरवल पत्रकार एकादश ने जिला प्रशासन को एक तरफा मुकाबले में 9 विकेट से हराया,बबलू सिन्हा बनें मैन ऑफ द मैच

अरवल पत्रकार एकादश ने जिला प्रशासन को एक तरफा मुकाबले में 9

अरवल- जिला  में 78 वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुरुवार को गांधी मैदान में जिला प्रशासन और पत्रकार एकादश के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकारों की टीम ने 9 विकेट से जिला प्रशासन की टीम को करारी शिकस्त दी। पत्रकारों की टीम ने टॉस जीतकर जिला प्रशासन की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिला प्रशासन की टीम ने निर्धारित 11 ओवर में 7 विकेट खोकर 93 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में शिवकुमार मिश्र और बबलू की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतरी और शानदार शुरुआत करते हुए पत्रकार की टीम ने एक विकेट खोकर 9.2 ओवर में 95 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच में जीत के हीरो रहे।

 पत्रकार बबलू सिन्हा ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए धुआंधार 22 गेंद में 55 रन की पारी खेली और दो विकेट झटके। पत्रकारों के बल्लेबाजी के आगे जिला प्रशासन के गेंदबाज बेसर दिखाई दिए। पत्रकारों के तरफ से एक विकेट रन आउट के माध्यम से गिरा। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज आउट नहीं हुआ और अपने लक्ष्य को हासिल किया। 

Diarch GO

पत्रकारों की टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अनिरुद्ध कुमार और विश्वनाथ कुमार ने दो विकेट झटका। वही कुंदन कुमार ने एक विकेट ली। वहीं एक स्टंप व एक कैच लिया। जीत के बाद जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा पत्रकारों को ट्रॉफी दी गई। इस मौके पर पत्रकारों की तरफ से हौसला अफजाई करने के लिए पत्रकार भुवनेश्वर कुमार राजू कुमार आशुतोष कुमार निशीकांत कुमार समेत कई पत्रकार मौजूद थे।

वहीं फुटबॉल मैच में जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच दोस्ताना मुकाबला खेला गया जिसमें जिला प्रशासन की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की। पहले हाफ में दोनों टीम ने कोई टीम ने गोल नहीं किया वहीं दूसरे हाफ़ में जिला प्रशासन की टीम ने जनप्रतिनिधियों की टीम की तरफ एक गोल दर्ज कर आखिरी समय में जीत दर्ज की जिला पदाधिकारी के द्वारा जिला प्रशासन को विनर कप देकर पुरस्कार किया गया।

NSIT
Nsmch

 वहीं जनप्रतिनिधियों को रनर का कप देकर पुरस्कृत किया गया।  जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा सभी टीमों को बधाई दी और कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित की गई खेल का आयोजन जश्न-ए-आजादी के मौके पर राष्ट्र के प्रति प्रेम, आपसी सौहार्द और एकता एवं अखंडता को चार चांद लगा देता है।