LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

अरवल डीएम वर्षा सिंह ने बालू घाट का किया औचक निरीक्षण, कुव्यवस्था देख खनन पदाधिकारी को दी कड़ी चेतावनी

अरवल डीएम वर्षा सिंह ने बालू घाट का किया औचक निरीक्षण, कुव्य

ARWAL : बालू खनन से राष्ट्रीय राजमार्ग नियमित रूप से जाम रहने के कारण गुरुवार को जिला पदाधिकारी अरवल वर्षा सिंह द्वारा सोहसा बालू घाट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में बालू घाट पर बहुत तरह की अव्यवस्था पाई गई। जिसको लेकर जिला पदाधिकारी द्वारा जिला खनन पदाधिकारी को सख्त चेतावनी एवं जरूरी निर्देश दिया गया। 

जिला पदाधिाकरी द्वारा निर्देशित किया गया कि बालू घाट खनन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएँ सही तरीके से होनी चाहिए ताकि सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो,बिना पार्किंग की व्यवस्था के बड़ी गाड़ियों के परिचालन वर्जित हो। इसके साथ ही स्थल पर उपस्थित जिला परिवहन पदाधिकारी को भी निर्देश दिया गया कि वह नो पार्किंग क्षेत्र में मौजूद सभी वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत दंड ले। 

Diarch GO

जिले के सभी बालू संवेदकों को निर्देश दिया गया कि वे पार्किंग की व्यवस्था स्वयं करें। पार्किंग की व्यवस्था ना करने पर बालू संवेदकों पर कार्रवाई होगी। नो पार्किंग के लिए चालान कटेगा। जिसे जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा जारी किया जाएगा। औचक निरीक्षण के दौरान जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ अन्य मौजूद रहे।

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट