LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुटा अरवल जिला प्रशासन, डीएम और एसपी ने इवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुटा अरवल जिला प्रशासन, डीएम

ARWAL : आगामी लोक सभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर अरवल जिला पदाधिकारी-सह-निर्वाचन पदाधिकारी वर्षा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विद्यासागर के द्वारा संयुक्त रूप से प्रखण्ड परिसर अरवल स्थित इवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं विशेष कार्य पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये गये। तदोपरांत खेल भवन गाँधी मैदान का निरीक्षण किया गया। जिसमें आगामी लोक सभा चुनाव हेतु इवीएम की कमीशनिंग, प्री पोल्ड इवीएम / वीवीपैट के लिए स्ट्राँग रूम, वाहन पार्किंग के लिए जगह की व्यवस्था का आकलन किया गया।

Diarch GO

इसी क्रम में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर कुर्था प्रखण्ड स्थित शहीद जगदेव स्मारक कॉलेज का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कुर्था के साथ अन्य उपस्थित रहे।

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट