LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

अरवल: जिला पुलिस का समकालीन अभियान, 30 फरार आरोपी हुए गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अरवल: जिला पुलिस का समकालीन अभियान, 30 फरार आरोपी हुए गिरफ्त

अरवल- पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसना शुरु कर दिया है. अरवल पुलिस समकालीन अभियान चला कर अपराधियों पर लगाम लगाने में जुटी है.  पुलिस ने बड़ी कार्रवाई  करते हुए पिछले 24 घंटे में 30 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक अरवल मोहम्मद कासिम के निर्देशानुसार दिनांक 26 अक्टूबर को वीसीएनबी के अनुसार गाँव चयनित कर विशेष समकालीन अभियान चलाकर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया. एसपी के निर्देश के आलोक में  कई थानों की पुलिस ने अपने अपने थाने में अभियान चलाया . पुलिस ने 19 वारंटियों के साथ  हत्या के प्रयास का एक आरोपी पकड़ा गया.चोरी के कांड में शामिल एक आरोपी के साथ  मद्यनिषेध के मामले में नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.करपी थाना क्षेत्र से 4 वारंटी  के साथ  हत्या के प्रयास में एक और मद्यनिषेध के मामलें में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.  मानिकपुर ओपी पुलिस  ने 04 वारंटी , मद्यनिषेध के मामलें मे तीन लोगों को पकड़ा गया.

अरवल थाना पुलिस ने दो वारंटी  मद्यनिषेध के मामलें में दो आरोपियों को धर दबोचा.कुर्था थाना क्षेत्र से  4  वारंटियों को गिरफ्तार किया गया.शहर तेलपा ओपी ने 3 वारंटियों को पकड़ा तो रामपुर चौरम थाना पुलिस ने 2  वारंटियों को धर दबोचा. किंजर थाना पुलिस ने  चोरी के कांड में शामिल एक आरोपी को झर दोबोचा. साथ ही वाहन जांच अभियान के तहत 5000 रू० वाहन फाईन वसूल की गयी है और मद्यनिषेध के तहत 4000 लीटर जावा महुआ विनष्ट किया गया है.

Diarch GO