LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

एक लाख के इनामी कुख्यात अपराधी तेजू यादव को अरवल और भोजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या और लूटपाट सहित दर्ज हैं एक दर्जन से अधिक मामले

एक लाख के इनामी कुख्यात अपराधी तेजू यादव को अरवल और भोजपुर प

ARWAL : अरवल पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार भील के नेतृत्व में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के कुख्यात अपराधी विश्वजीत कुमार उर्फ तेजू यादव को पुलिस ने आखिरकार धर दबोचा है। इस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है। 

बता दें की अरवल पुलिस और भोजपुर की सहार थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर अरवल जिले के टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट में शामिल शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। दरअसल आज अरवल पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जिले का टॉप-10 अपराधी विश्वजीत कुमार उर्फ तेजु यादव, पिता-विरेन्द्र यादव, सा०-नवादा, थाना-सहार, जिला-भोजपुर अपने गांव में आया हुआ है। 

प्राप्त गुप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक अरवल के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरवल कृति कमल के नेतृत्व में तत्काल एक टीम गठित की गई। जिसमें पु०अ०नि० सिंटू कुमार थानाध्यक्ष रामपुर चौरम थाना, पु०अ०नि० हरिकांत कुमार, पु०अ०नि० धीरज कुमार सिंह अरवल थाना, स०अ०नि० राकेश कुमार एवं जिला आसूचना इकाई अरवल टीम एवं क्यू०आर०टी०-01 अरवल टीम को शामिल किया गया। 

गठित टीम एवं सहार थाना के संयुक्त कार्रवाई में उक्त अपराधी को एक यू०एस०ए० मेड ऑटोमेटिक लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। ज्ञातव्य हो कि उक्त अपराधी पर बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा 1 लाख रू० का ईनाम घोषित है। इसके ऊपर पटना, भोजपुर, अरवल सहित अन्य जिले के विभिन्न थानों सहार, अरवल, रामपुर चौरम,अजीमाबाद, उदवंतनगर, नारायणपुर,शिकरहट्टा,चरपोखरी एवं दुल्हिनबाजार थाना में हत्या,लूटपाट,आर्म्स एक्ट,चोरी जैसे 13 मामले में संगीन कांड संख्या दर्ज है।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट