LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

जमुई नगर परिषद की मनमानी, बच्चों के आंगनबाड़ी केंद्र को बिना किसी सूचना के किया ध्वस्त, बच्चों की पढ़ाई पर लगा ग्रहण

जमुई नगर परिषद की मनमानी, बच्चों के आंगनबाड़ी केंद्र को बिना

JAMUI : जमुई नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 लगमा गांव में सामुदायिक भवन में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र को बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था किए ही ध्वस्त कर दिया गया। यह ताजा मामला आज सुबह आठ बजे की है। ग्रामीणों ने बताया की सुबह आठ बजे गांव के ही कुछ युवक अपने निजी जेसीबी मशीन के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र सहित हाल ही में बने छतेदार चबूतरा को भी ध्वस्त कर दिया। 

हालाँकि आंगनबाड़ी केंद्र का भवन जर्जर स्थिति में था। जिसको लेकर वार्ड पार्षद ने जिलाधिकारी से भी गुहार लगाई थी। लेकिन नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने बिना वार्ड पार्षद को सूचना दिए ही उक्त भवन को ध्वस्त करने का आदेश निर्गत कर दिया। जिसके परिणामस्वरूप अब सोमवार को आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई बाधित होती दिख रही है। 

संबंधित वार्ड पार्षद से संपर्क करने पर उन्होंने बताया की भवन ध्वस्त करने की जानकारी उनको नही मिली थी। अचानक ही गांव के ही कुछ युवकों द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर भवन के साथ चबूतरा को भी ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करने की बात कही है। साथ ही नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से तत्काल आंगनबाड़ी केंद्र को सुचारू रूप से चलाने को लेकर भी किसी  वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की जायेगी। 

ग्रामीणों की मांग है की ध्वस्त किए गए भवन की जमीन पर एक नया आंगनबाड़ी केंद्र का ही निर्माण किया जाए। ताकि गांव के बच्चों के भविष्य से कोई खिलवाड़ न हो। बहरहाल आज की इस घटना से साफ जाहिर है की नगर परिषद में कुछ ऐसे लोगों का कब्जा है जो की मनमाने ढंग से किसी भी कार्य को पूरा करने की क्षमता रखते है। इससे यह भी प्रतित होता है की नगर परिषद के अधिकारी मूकदर्शक की भूमिका निभा रहे है।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित की रिपोर्ट