LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

अरबाज खान दूसरी बार आज बनेंगे दूल्हा... 56 साल की उम्र में फिर बाँधेंगे शादी का सेहरा, 6 साल पहले मलाइका से हुआ था तलाक

अरबाज खान दूसरी बार आज बनेंगे दूल्हा... 56 साल की उम्र में फ

DESK. अरबाज खान दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। सिने अभिनेता सलमान खान के भाई को लेकर रिपोर्ट्स की मानें तो अरबाज रविवार 24 दिसंबर को सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट शौरा खान से शादी कर रहे है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो अरबाज-शौरी की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी होगी, जिसमें सिर्फ घरवाले और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। आपको बता दें कि अरबाज ने 1998 में पहली शादी मलाइका अरोड़ा से की थी। शादी के 19 साल बाद दोनों ने 2017 में तलाक ले लिया था। कपल का एक बेटा अरहान खान है, जो विदेश में पढ़ाई कर रहा है।
अरबाज खान और शौरा खान की शादी की रस्में रविवार को दोपहर उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा के घर पर होगी। शादी में सिर्फ उनके परिवार और करीबी लोग ही शामिल होंगे। ये शादी मुंबई में ही होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अरबाज और शौरा खान की पहली मुलाकात फिल्म पटना शुक्ला के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में अरबाज खान भी थे। 
आपको बता दें कि शौरा से पहले अरबाज ने लंबे समय तक जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट किया था। खबरें तो यह भी आईं थी कि दोनों शादी करेंगे। हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए।
एक ओर सलमान की शादी को लेकर फैन्स को इंतजार है। दूसरी ओर अरबाज की दूसरी बार शादी हो रही है। ऐसे में फैन्स के लिए यह एक बड़ा सरप्राइज है। 
शौरा खान जो कि पेशे से मेकअप आर्टिस्ट हैं और वह रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी के साथ भी काम कर चुकी हैं.