LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

सहरसा में फिर हत्या : सरकारी स्कूल के कमरे से मां-बेटी का शव बरामद, शरीर पर थे चाकू से हमले के निशान

सहरसा में फिर हत्या : सरकारी स्कूल के कमरे से मां-बेटी का शव

SAHARSA : सहरसा में लगातार तीसरे दिन हत्या की घटना सामने आई है। यहां सरकारी स्कूल के कमरे से मां बेटी का शव बरामद किया गया है। घटना जिले के सदर थाने क्षेत्र के उचित नगर नरियार की बतायी जा रही है। वहीं दोनों के शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन कर रही है। मृतका की पहचान रिंकू देवी (40) और बेटी नैना कुमारी (12) के रूप में हुई है।

सुबह फूल तोड़ने गई, फिर वापस नहीं लौटी

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि दोनों मां-बेटी रविवार की सुबह फूल तोड़ने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। इसके काफी देर के बाद दोनों का शव नवसृजित विद्यालय के कमरे में बरामद किया गया। दोनों का शव कमरे में इधर-उधर पड़ा था।

Diarch GO

मृतिका के देवर ने बताया कि मेरी भाभी रोज सुबह 4 बजे फूल तोड़ने के लिए जाती थी. इधर ही हमलोगों का खेत भी है. रविवार की सुबह भी भाभी और भतीजी फूल तोड़ने के लिए निकली थी. हमलोग सुबह 7 बजे दुकान खोलकर चाय पी रहे थे. इसी दौरान मेरा भतीजा आया और कहा कि उसकी मां और बहन की किसी ने हत्या कर दी है. इसके बाद हमलोग पहुंचे हैं.

मौके से चाकू बरामद

इधर, घटनास्थल पर पहुंचे सदर एसडीपीओ ने कहा कि घटना की छानबीन की जा रही है. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने घटना की सूचना दी. लोगों ने बताया कि एक महिला और उसकी बेटी की हत्या कर दी गयी है। पुलिस ने घटनास्थल से एक चाकू बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक महिला के गले पर निशान है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला का गला दबाया गया है और चाकू से भी हमला किया गया है।

NSIT
Nsmch

एसआईटी का गठनः इस घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. डबल मर्डर से एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगा है. लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द अभियुक्तों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने परिजनों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है.

बता दें कि सहरसा में शुक्रवार को जदयू के प्रखंड अध्यक्ष की हत्या कर दी गई थी। वहीं शनिवार को युवक की दबिया से काटकर हत्या कर दी गई थी