LATEST NEWS

  • Saran Teachers Election
  • Saran Teachers Election: सारण शिक्षक चुनाव में राहुल राज की जीत, जदयू के आनंद पुष्कर 1815 वोटों

  • Bihar News : नवादा के चर्चित सुनील रजक हत्याकांड में पत्नी सरिता देवी को उम्रकैद, दो प्रेमियों के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश
  • Bihar News : नवादा के चर्चित सुनील रजक हत्याकांड में पत्नी सरिता देवी को उम्रकैद, दो प्रेमियों के

  • Bihar News : पूर्णिया पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का किया पर्दाफाश, 27 क्विंटल तार के साथ 6 बदमाशों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : पूर्णिया पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का किया पर्दाफाश, 27 क्विंटल

  • Bihar News : आरा-बक्सर रेलखंड पर श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, 40 मिनट तक बाधित रहा रेल परिचालन
  • Bihar News : आरा-बक्सर रेलखंड पर श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, 40 मिनट तक बाधित रहा रेल परिचालन

  • सासाराम के कोचस बाजार में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी डकैती, हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े करोड़ों के सोना-चांदी के आभूषण लूटे
  • सासाराम के कोचस बाजार में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी डकैती, हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े करोड़ों के सोना-चांदी के

फिर हुआ बड़ा रेल हादसा, ब्रेक लगाने के बाद भी नहीं रुकी ट्रेन, पटरी से उतरीं साबरमती सुपरफास्ट की चार बोगियां

फिर हुआ बड़ा रेल हादसा, ब्रेक लगाने के बाद भी नहीं रुकी ट्रे

DESK: रेलवे के तमाम कोशिशों के बावजूद रेल हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला राजस्थान का है। जहां सोमवार को तड़के सुबह राजस्थान के अजमेर में बड़ा रेल हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार मालगाड़ी से टक्कर में साबरमती-आगरा सुपरफास्ट की चार बोगियां पटरी से उतर गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई यात्री जख्मी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रेन के ब्रेक लगाने के बाद भी ट्रेन नहीं रुकी। वहीं रेलवे ने इस घटना को लेकर हेल्पलाइन नबंर भी जारी किया है। 

दरअसल, ट्रेन हादसा अजमेर के मदार रेलवे स्टेशन पर रात 1.04 बजे हुआ, जब साबरमती-आगरा कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस की टक्कर मालगाड़ी से हो गई। इस हादसे में साबरमती-आगरा सुपरफास्ट की चार बोगियां पटरी से उतर गई। अधिकारियों के मुताबिक, लोको पायलट ने ट्रेन को रोकने के लिए इमरजेंसी ब्रेक भी लगाया, लेकिन वह टक्कर को रोक नहीं पाया। वहीं अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी से टक्कर की वजह से इंजन समेत जनरल कोच की चार बोगियां पटरी से उतर गईं।

वहीं हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में राहत-बचाव की टीम मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घायलों को अस्पताल लाया गया। फिलहाल घटना में किसी के मारे जाने की कोई खबर नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि कुछ यात्री चोटिल हैं। वहीं रेलवे ने जख्मी यात्रियों को इलाज के लिए अजमेर स्टेशन लाया। फिलहाल रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा ट्रैक की मरम्मत करवाई दा रही है। पटरी से उतरी बोगियों की जांच की जा रही है। टक्कर की वजह से रेलवे के कुछ पोल भी ट्रेन के ऊपर गिर गए हैं, जिन्हें गैस कटर की मदद से काटा जा रहा है।

घटना के बाद उत्तर पश्चिम रेलवे ने बताया है कि यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इसकी तरफ से बताया गया है कि इस हादसे में किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर कहा, 'आज आज दिनांक 18.03.2024 को 01.04 बजे अजमेर के पास मदार में होम सिग्नल के पास गाड़ी संख्या 12548, साबरमती-आगरा कैंट का‌ डिरेलमेंट हुआ है, इसकी वजह से इंजन और चार  जनरल कोच पटरी से उतर गए हैं'। 'इसमें किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है। रेलवे द्वारा  त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना स्थल पर रेलवे अधिकारी पहुंच गए हैं तथा दुर्घटना राहत गाड़ी मदार पहुंच गई है तथा ट्रैक रेस्टोरेशन का कार्य किया जा रहा है। इस गाड़ी के रियर पोर्शन (पीछे के भाग) को अजमेर ले  जाया रहा है। रेलवे द्वारा अजमेर स्टेशन पर हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है एवं हेल्पलाइन नंबर 0145-2429642 जारी किए गए हैं।'

NSIT
Nsmch