LATEST NEWS

  • Patna Crime
  • Patna Crime: पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, बिहटा में महिला से सोने के गहनों की लूट

  • Mallikarjun Kharge
  • Mallikarjun Kharge: पटना में खरगे के बयान को लेकर सियासी घमासान, भाजपा नेता ने उठाया कानूनी कदम

  • Gaya Police
  • Gaya Police: गया में ऑनलाइन कार बुकिंग के बहाने डकैती, छह आरोपी गिरफ्तार

  • Bank government
  • Bank government: इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का दुर्घटना बीमा, बच्चों की पढ़ाई और बेटी

  • IMF India debt
  • IMF India debt: दुनिया के इन 4 बड़े देशों पर कितना कर्ज, जानें भारत की स्थिति

23 साल बार फिर "नायक" बनकर लौटेंगे अनिल कपूर, निर्माताओं ने सिक्वल बनाने का दिया हिंट

23 साल बार फिर "नायक" बनकर लौटेंगे अनिल कपूर, निर्माताओं ने

DESK : बॉलीवुड में अनिल कपूर की नायक – द रियल हीरो ऐसी फिल्म है, जिसे टीवी पर हर किसी ने देखा होगा। फिल्म में शिवाजी राव की भूमिका में दिखे अनिल कपूर ने एक दिन का सीएम का किरदार निभाया था। इस एक दिन के सीएम के रूप में उन्होंने जो काम किए, उसके आज भी उदाहरण दिए जाते है। अब 23 साल बाद एक बार फिर नायक फिल्म की चर्चा शुरू हो गई है।

इस चर्चा का कारण है फिल्म के निर्माताओं द्वारा इस सिक्वल बनाने की तैयारी की बात करना। निर्माता दीपक मुकुट ने बताया है कि नायक-2 पर काम किया जा रहा है और जल्द ही इसकी अधिकारिक घोषणा की जाएगी। साथ ही यह साफ कर दिया गया है कि फिल्म में अनिल कपूर के साथ रानी मुखर्जी भी नजर आएंगी। साथ ही अन्य अभिनेताओं को मुख्य किरदार निभाने के लिए लाया जा रहा है.

शंकर की जगह दूसरे निर्देशक संभाल सकते हैं जिम्मेदारी

नायक का निर्देशन शंकर ने किया था। लेकिन इसके सिक्वल का निर्देशन किसी दूसरे सौंपा जा सकता है। दीपक मुकुट ने बताया कि हमारे मन में कुछ निर्देशक हैं, लेकिन अभी तक किसी का नाम तय नहीं हुआ है।

 मुकुट ने बताया, “हम सीक्वल की योजना बना रहे हैं, और मौजूदा कैरेक्टर के साथ कहानी को आगे बढ़ा रहे हैं. मैंने बहुत समय पहले निर्माता एएम रत्नम से अधिकार खरीदे थे। हम अभी मुख्य किरदारों को ध्यान में रखते हुए और अन्य कलाकारों को भी शामिल करते हुए स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। जैसे ही स्क्रिप्टिंग पूरा हो जाएगा, हम आगे का रास्ता तय करेंगे। 

NSIT
Nsmch