LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

मां की डांट से नाराज होकर आधी रात को घर छोड़ भागी युवती, रेलवे स्टेशन पर मदद के बहाने वेंडर ने किया दुष्कर्म

मां की डांट से नाराज होकर आधी रात को घर छोड़ भागी युवती, रेल

SAMASTIPUR : मां की डांट से नाराज होकर आधी रात को अपने घर से भागी युवती से रेलवे स्टेशन पर वेंडर ने मदद के बहाने दुष्कर्म किया और फिर उसे प्लेटफॉर्म पर छोड़ कर भाग गया। घटना के बाद प्लेटफार्म पर पुलिसकर्मी को देख युवती ने अपनी आपबीती सुनाई।‌ इसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाते हुए आरोपी वेंडर को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से जुड़ा है। जहां रेलवे पुलिस के सामने पीड़िता ने बताया कि वह हम मधुबनी के सकरी थाना क्षेत्र के रहने वाले है। मां ने घरेलू कामकाज को लेकर रविवार शाम डांट लगाई थी। इसके बाद मैं रविवार रात घर से निकल गई। इसके बाद गंगासागर ट्रेन पकड़कर वह समस्तीपुर पहुंची। यहां प्लेटफॉर्म पर अकेली बैठी थी। यहां आउटर सिंग्नल पर उसे अकेला देख वेंडर ने इसका फायदा उठा लिया। रेप कर उसे प्लेटफॉर्म पर ही छोड़ कर फरार हो गया।

घटना के बाद पीड़िता किसी तरह प्लेटफॉर्म पर पहुंची। यहां पुलिस को देखा तो घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिसकर्मी ने अपने पदाधिकारी को मामले की जानकारी दी। फिर पुलिसकर्मी ने प्लेटफॉर्म पर युवती को लेकर पहचान के लिए पेट्रोलिंग की। तभी वो वेंडर प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर पकड़ा गया।

रेल DSP रोशन कुमार गुप्ता ने बताया युवती के बयान पर आरोपी वेंडर मोहम्मद लाल के खिलाफ GRP थाने में धारा 376 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। ‌DSP ने बताया कि पीड़िता का भी मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराने के लिए सोमवार देर शाम भेजा गया है।

NSIT
Nsmch