LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

बिल्डर राजू सिंह के अपहरण कांड में पेशी के लिए एंबुलेंस से कोर्ट पहुंचे अनंत सिंह, जुटी समर्थकों की भारी भीड़

बिल्डर राजू सिंह के अपहरण कांड में पेशी के लिए एंबुलेंस से क

PATNA : लंबे समय बाद मोकामा के पूर्व विधायक व राजद के बाहुबली नेता अनंत सिंह जेल से बाहर नजर आए। आज उन्हें  बिहार की चर्चित घटना बिहटा के बिल्डर राजीव रंजन उर्फ राजू सिंह के अपहरण मामले में दानापुर कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। जहां वह न्यायिक दंडाधिकारी पवन कुमार की अदालत में सशरीर पेश हुए। वहीं उनके आने की खबर मिलते ही कोर्ट में समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई।

अनंत सिंह के वकील सुनील कुमार ने बताया कि बिहटा थाना कांड संख्या 859/14 में मोकामा के पूर्व विधायक सह राजद नेता बाबूबली अनंत सिंह को कोर्ट में पेश किया गया है। सुनील कुमार ने आगे कहा कि अपहरण का मामला पूरी तरह से गलत है. ये पूरा मामला पैसों के लेन देन का है. जिसे अपहरण का रूप दिया गया है।

बता दें कि यह मामला बिहटा के बिल्डर राजीव रंजन उर्फ राजू सिंह के अपहरण और प्रताड़ना का है. जिसमें बाहुबली अनंत सिंह, राजद के पूर्व मंत्री कार्तिकेय सिंह समेत 13 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। जिसमें से दो लोग अभी भी फरार चल रहे हैं

समर्थकों का किया अभिवादन

अनंत सिंह आदर्श कारा बेउर जेल से एंबुलेंस से कोर्ट पहुंचे. एंबुलेंस से बाहर आते ही उन्होंने सबसे पहले खड़े होकर अपने समर्थकों का अभिवादन किया। एंबुलेंस से बाहर आकर वह चार कदम चले इसके बाद व्हील चेयर पर बैठे और कोर्ट में पेश हुए। पेशी के बाद उनके समर्थक उन्हें व्हील चेयर पर एंबुलेंस तक ले गए।

NSIT
Nsmch