LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

भांजे के लिए दवा लेने बाइक से जा रहे मामा को तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत, एक अन्य घायल

भांजे के लिए दवा लेने बाइक से जा रहे मामा को तेज रफ्तार पिकअ

KAIMUR : जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक युवक की पहचान मोहनियां क्षेत्र के भरखर गांव निवासी सौकत अंसारी के पुत्र चांद अंसारी के रूप में हुई है। जबकि घायल चैनपुर थाना क्षेत्र के परसिया गांव निवासी स्वर्गीय मंसूर अंसारी का बेटा रहमान अंसारी बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, चांद अंसारी सोमवार को अपने भांजे के फ़ातिहा में परसिया आया हुआ था। जहां से कल शाम को युवक अपने साथी के साथ भांजे का दवा लेने के लिए चैनपुर गया हुआ था. जहां से दवा लेकर आने के दौरान दामोदरपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार मैजिक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और रौंदते हुए फरार हो गया।

बनारस ले जाने के दौरान हुई मौत

प्रारंभिक इलाज के बाद चिकित्सक ने चांद अंसारी की गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर बनारस रेफर कर दिया। लेकिन बनारस जाने के दौरान तेंगड़ा मोड़ के पास चांद अंसारी की रास्ते में ही मौत हो गई. जिसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई. 

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग की है।

NSIT
Nsmch