LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

नीलगाय से फसल को बचाने के लिए बिछाए बिजली की तार की चपेट में आया बुजुर्ग, मौके पर हुई मौत

नीलगाय से फसल को बचाने के लिए बिछाए बिजली की तार की चपेट में

HAJIPUR : नगर थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव में नीलगाय से फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए बिजली प्रवाहित तार के चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई. मृतक जयनाथ राय मीनापुर गांव निवासी स्व. सुक्कन राय का 55वर्षीय पुत्र था. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. 

जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव निवासी जयनाथ राय अपने बथान में था. बताया गया कि बुधवार की देर रात वह लघुशंका के लिए गया था जहां बथान के पास ही मक्के के खेत में नीलगाय से सुरक्षा को लेकर खेत के चारो तरफ लगाए गए बिजली प्रवाहित तार के चपेट में आ गया. परिजनों ने बताया कि करेंट लगने के बाद वह कुछ दूरी पर गिर गया जहां उसकी मौत हो गई. 

परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब उसकी पत्नी खाना लेकर बथान में गई. पत्नी ने बथान में नहीं देख इधर उधर खोजबीन की तो पता चला कि अधेड़ का शव बथान से कुछ दूरी पर पड़ा था. जिसके बाद महिला के चीखने चिल्लाने पर लोगों की भिड़ जुट गई. मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी. 

लेकिन नगर थाना की पुलिस की तैनाती रामनवमी जुलूस में होने के कारण एसपी के निर्देश पर गंगा ब्रिज थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवेक बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना है. बताया गया कि मृतक को दो पुत्र एवं एक पुत्री है. वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था.

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - रिषभ कुमार