LATEST NEWS

  • गयाजी: आखिर कस्टडी में था अपराधी तो गोली कैसा चलाया.... इनकाउंटर पर उठ रहे सवाल ?
  • गयाजी: आखिर कस्टडी में था अपराधी तो गोली कैसा चलाया.... इनकाउंटर पर उठ रहे सवाल ?

  • 25 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में मनेगी ‘बिहार केसरी’ श्रीकृष्ण सिंह की जयंती, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी होंगे शामिल
  • 25 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में मनेगी ‘बिहार केसरी’ श्रीकृष्ण सिंह की जयंती, कांग्रेस के राष्ट्रीय

  • वैशाली में MLC चुनाव पर हाई अलर्ट: SSP शुभांक मिश्रा ने संभाली कमान, मतदान केंद्रों के पास कड़ा पहरा
  • वैशाली में MLC चुनाव पर हाई अलर्ट: SSP शुभांक मिश्रा ने संभाली कमान, मतदान केंद्रों के पास कड़ा

  • Bihar MLC Election:बिहार MLC चुनाव में दोपहर 2 बजे तक स्नातक में 29.32 फीसदी, शिक्षक में 57.20 फीसदी मतदान,स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कोसी सबसे आगे
  • Bihar MLC Election:बिहार MLC चुनाव में दोपहर 2 बजे तक स्नातक में 29.32 फीसदी, शिक्षक में 57.20 फीसदी

  • बिहार विधान परिषद मतदान के बीच विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान : कहा-पुलिस की कार्रवाई से होगा और फायदा, पुलिस हमें भी कर ले गिरफ्तार
  • बिहार विधान परिषद मतदान के बीच विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान : कहा-पुलिस की कार्रवाई से होगा

दोस्तों के साथ नदी में नहाने गई 11 साल की बच्ची गहराई में डूबी, शव की तलाश में जुटे ग्रामीण

दोस्तों के साथ नदी में नहाने गई 11 साल की बच्ची गहराई में डू

MADHUBANI : धौस नदी मे डूबने से एक11वर्षीय  बच्ची की मौत हो गई है। घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बसैठ  पंचायत के रानीपुर गांव की है।  मृत बच्ची की पहचान वार्ड नंबर 9 निवासी मोहम्मद जहीर के 11 वर्षीय पुत्री इशरत परवीन के रूप में की गई है। घटना शनिवार शाम चार  से पाँच बजे के बीच की बताई जा रही है घटना की सूचना अन्य बच्चों के द्वारा ग्रामीणों को मिली। मृतक  इशरत परवीन 5:00 बजे के करीब धौस  नदी के में नहाने के लिए अपने अन्य सहेलियो के साथ गई थी। पैर पिसल जाने के कारण वह गहरे  पानी में चली गई जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई है । बच्ची की डूबने की सूचना उसके साथ आई सहलियों ने  ग्रामीणों को दी।

घटना की सूचना मिलते ही नदी किनारे पहुंचे ग्रामीणों ने शव की  की तलाश  शुरू कर दी, लेकिन अभी तक शव  बरामद  नहीं हो पाई है। वही ग्रामीणों के द्वारा बेनीपट्टधिकारी को घटना की सूचना दी गई ।घटना की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी अधीकारी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाने की मांग कर रहे हैं । परिजनों का रो रो  कर बुरा हाल हो चुका है गर्मी ज्यादा होने के कारण नहाने चली गई। 

 बता दें इससे पूर्व भी धौंस नदी में डूबने से कुछ दिन पूर्व दो बच्चे की मौत हुई थी।  फिलहाल, इंतजार इस बात का है किबेनीपट्टी अंचलाधिकारी अपने दलबल के साथ गोताखोर sdrf  की टीम घटनास्थल पर कब पहुंचती है और कब सब को नदी से तलाश कर पाती है।

रिपोर्टर - राजकुमार झा