LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar MLC Election:बिहार MLC चुनाव में दोपहर 2 बजे तक स्नातक में 29.32 फीसदी, शिक्षक में 57.20 फीसदी मतदान,स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कोसी सबसे आगे

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान की प्रक्रिया जारी है। दोपहर 2 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 29.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया,...

Bihar MLC Election:बिहार MLC चुनाव में दोपहर 2 बजे तक स्नातक
Bihar MLC Election : दोपहर 2 बजे तक मतदान प्रतिशत- फोटो : रिपोर्टर

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान की प्रक्रिया जारी है। दोपहर 12 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 29.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान का आंकड़ा 57.20 प्रतिशत रहा। शुरुआती आंकड़ों में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं की भागीदारी स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की तुलना में अधिक दिखाई दे रही है।

निर्वाचन क्षेत्रों के अनुसार मतदान प्रतिशत में अंतर देखने को मिला है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कोसी सबसे आगे रहा, जबकि दरभंगा में मतदान की रफ्तार सबसे धीमी दर्ज की गई। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में दरभंगा ने सबसे अधिक मतदान प्रतिशत के साथ बढ़त बनाई। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम मतदान दर्ज किया गया।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कोसी सबसे आगे

दोपहर 2 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 25.93 प्रतिशत मतदान हुआ। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 30.80 प्रतिशत, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 25.00 प्रतिशत और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 34.03 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल मतदान प्रतिशत 29.32 दर्ज किया गया। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि दोपहर तक अलग-अलग क्षेत्रों में मतदान की गति एक जैसी नहीं रही।

NSIT
Nsmch

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में दरभंगा ने बनाई बढ़त

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में दोपहर 2 बजे तक मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत अधिक रहा। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 51.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 58.98 प्रतिशत, तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 52.15 प्रतिशत और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 67.00 प्रतिशत मतदान हुआ।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों का कुल मतदान प्रतिशत 57.20 दर्ज किया गया। इस तरह दोपहर 2 बजे तक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं की भागीदारी स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से अधिक रही।

मतदान जारी, अंतिम आंकड़ों पर नजर

बिहार विधान परिषद के इन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान की प्रक्रिया जारी रहने के बीच सभी की नजरें अगले आंकड़ों पर टिकी हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाने और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

नरोत्तम की रिपोर्ट