LATEST NEWS

  • सुपौल में 5-6 नवंबर को होगा विराट संतमत सत्संग ध्यान अधिवेशन: तैयारियां तेज, स्वामी सत्यानन्द जी महाराज करेंगे प्रवचन
  • सुपौल में 5-6 नवंबर को होगा विराट संतमत सत्संग ध्यान अधिवेशन: तैयारियां तेज, स्वामी सत्यानन्द जी महाराज करेंगे

  • Bihar News : सीएम सम्राट चौधरी ने की ए०आई० नीति 2026 को लेकर की समीक्षा बैठक, नवाचार, निवेश और युवाओं के कौशल विकास पर दिया जोर
  • Bihar News : सीएम सम्राट चौधरी ने की ए०आई० नीति 2026 को लेकर की समीक्षा बैठक, नवाचार, निवेश

  • बालू माफिया का खूनी खेल : मामूली बात पर युवक पर चाकू से किया पांच जगह वार, आरोपी गिरफ्तार और ट्रैक्टर जब्त
  • बालू माफिया का खूनी खेल : मामूली बात पर युवक पर चाकू से किया पांच जगह वार, आरोपी

  • Bihar News : बिहारशरीफ के कमल मंदिर मोहल्ले में भव्य भंडारे का हुआ आयोजन, 3 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
  • Bihar News : बिहारशरीफ के कमल मंदिर मोहल्ले में भव्य भंडारे का हुआ आयोजन, 3 हजार श्रद्धालुओं ने

  • Bihar News:बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से युवक की मौत, बचाने गया बड़ा भाई की हालत गंभीर
  • Bihar News:बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से युवक की मौत, बचाने गया बड़ा भाई की

अमित शाह का 20 दिनों में तीसरा बिहार दौरा; बेगूसराय में गिरिराज-मधुबनी में रामप्रीत के लिए मांगेंगे वोट

अमित शाह का 20 दिनों में तीसरा बिहार दौरा; बेगूसराय में गिरि

पटना- लोकसभा चुनाव के तीसरे और चौथे  चरण के लिए सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. चुनावी तापमान बिहार में चरम पर है. भाजपा ने मतदाताओं को साधने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है. बीजेपी के चुनावी चाणक्य और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीस दिन में तीसरी बार बिहार आने वाले हैं.   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी सोमवार को तीसरी बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. पहली रैली मधुबनी में होगी, जहां झंझारपुर से जेडीयू प्रत्याशी रामप्रीत मंडल के लिए वोट मांगेंगे तो वहीं दूसरी रैली बेगूसराय में होगी. इस सीट से भाजपा के गिरिराज सिंह चुनावी मैदान में हैं. 

 केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह सुबह 11 बजे पटना पहुंचेंगे. वहां से वह हेलीकॉप्टर से  11.45 बजे झंझारपुर में स्थित लक्ष्मी नारायण दुर्गा मंदिर मैदान लौकहा में एक आमसभा को संबोधित करेंगे. यहाँ वह जेडीयू प्रत्याशी रामप्रित मंडल के लिए वोट मांगेंगे.

 इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह दोपहर 1.45 बजे  बेगूसराय के जीडी कॉलेज मैदान में बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे. वह 2.50 बजे बेगूसराय से पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. 3.20 बजे वह वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.