LATEST NEWS

  • नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन: 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, एसडीओ अमित अनुराग ने लिया जायजा
  • नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन: 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, एसडीओ अमित अनुराग ने लिया

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

Bihar News:बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से युवक की मौत, बचाने गया बड़ा भाई की हालत गंभीर

Bihar News: बिजली के करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने पहुंचे उसके बड़े भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

Bihar News:बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से युवक की मौत,
करंट ने ली जान - फोटो : DHARMENDRA

CHAPRA : सारण जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। भेल्दी थाना क्षेत्र के लगनपुरा गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने पहुंचे उसके बड़े भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं मासूम बच्चों की चीत्कार से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है। घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं और गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान लगनपुरा गांव निवासी रामधारी राय के 32 वर्षीय पुत्र शत्रुघ्न राय के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में जख्मी उनके बड़े भाई भीष्म राय का छपरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह शत्रुघ्न राय अपने घर से खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मोटर से जुड़ा बिजली का तार टूटा हुआ पड़ा था। तार में करंट प्रवाहित हो रहा था, लेकिन शत्रुघ्न को इसकी जानकारी नहीं थी। जैसे ही वह उसके संपर्क में आए, करंट का जोरदार झटका लगा और वह जमीन पर गिर पड़े।अपने भाई को बिजली के करंट की चपेट में आया देखकर भीष्म राय उन्हें बचाने के लिए दौड़े। लेकिन मदद करने की कोशिश में वह भी करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस हादसे में शत्रुघ्न राय की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिलने पर अफरा-तफरी मच गई और घायल भीष्म राय को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही भेल्दी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। बिजली के टूटे तार में करंट प्रवाहित होने से हुई इस घटना ने ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।शत्रुघ्न राय की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी मालती देवी और मां केशरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक, पत्नी बार-बार बेसुध हो जा रही थीं। होश में आने पर वह परिजनों और ग्रामीणों से लिपटकर विलाप करने लगती थीं। मृतक की पुत्री चुलबुल कुमारी और दोनों पुत्र मुनचुन तथा कल्लू कुमार की चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। चार भाइयों में सबसे छोटे शत्रुघ्न की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हादसे की खबर मिलने के बाद स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता सुनील राय समेत दर्जनों ग्रामीण पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में धैर्य रखने की अपील की। गांव के लोग इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं। एक भाई की मौत और दूसरे के गंभीर रूप से घायल होने से परिवार के सामने दुख के साथ-साथ भविष्य की चिंता भी खड़ी हो गई है।

NSIT
Nsmch

यह हादसा बिजली के टूटे तारों से होने वाले खतरे की गंभीर याद दिलाता है। ऐसे तार दिखाई देने पर उनसे दूरी बनाए रखना और तत्काल बिजली विभाग या संबंधित अधिकारियों को सूचना देना जरूरी है। करंट की चपेट में आए व्यक्ति को सीधे छूने के बजाय पहले बिजली की आपूर्ति बंद करानी चाहिए, ताकि बचाव की कोशिश में कोई दूसरा व्यक्ति भी हादसे का शिकार न हो।

रिपोर्ट- धर्मेंद्र रस्तोगी