LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

कुछ जिलों में हल्की बारिश के अलर्ट के बीच बिहार में चढ़ने लगा तापमान का पारा, टेम्परेचर का ब्रेक फेल होने से भीषण गर्मी पड़ने के आसार

कुछ जिलों में हल्की बारिश के अलर्ट के बीच बिहार में चढ़ने लग

पटना: बिहार में तापमान का पारा उपर चढ़ना बदस्तूर जारी है. उमस भरी गर्मी का एहसास लोगों को होने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार 1 अप्रैल से तापमान में बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल से लेकर मई के बीच भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है .रविवार को सूबे का पारा 41डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. सूबे के कई जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया . रविवार को राज्य में सबसे अधिक वैशाली का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. पटना का अधिकतम तापमान 37.7डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.  

सूबे में गर्मी का असर दिखने लगा है. पटना समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान में वृद्धि दर्ज किया गया है.  अररिया का 34.8डिग्री सेल्सियस , दरभंगा का 34.4डिग्री सेल्सियस , बेगूसराय का 37.3डिग्री सेल्सियस , बक्सर का 38.7, आरा का 38.2 और गया का 38.2 डिग्री सेल्सियस. पूर्णिया का 34.8डिग्री सेल्सियस,  सिवान का 38.9डिग्री सेल्सियस , मधुबनी का 37.9डिग्री सेल्सियस , सीतामढ़ी का 36.4डिग्री सेल्सियस , छपरा का 37.8 डिग्री सेल्सियस ,वाल्मीकिनगर का 37 डिग्री, गोपालगंज का 37.9डिग्री सेल्सियस , मोतिहारी का 34डिग्री सेल्सियस , मुजफ्फरपुर का 36 डिग्री सेल्सियस , सुपौल का 37.2डिग्री दर्ज किया गया. 

मौसम विभाग के अनुसार  अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि होने की संभावना है. इसके प्रभाव से कई स्थानों पर गर्म हवा चल सकती है. लोगों को दिन में बिना काम के नहीं निकलने की सलाह दी गई है.

इसी बीच  आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. बिहार के कुछ जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश हो सकती है. 

NSIT
Nsmch