LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

आपके सभी दुःख हमारे और हमारे सभी सुख आपके होंगे, समस्तीपुर की जनता से शांभवी चौधरी ने किया वादा

आपके सभी दुःख हमारे और हमारे सभी सुख आपके होंगे, समस्तीपुर क

SAMASTIPUR : समस्तीपुर लोकसभा सीट से एनडीए गठबंधन समर्थित लोजपा (रामविलास) की प्रत्याशी शांभवी चौधरी गुरूवार को कल्याणपुर विधानसभा के दर्जनों गाँव में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से आशीर्वाद व समर्थन मांगा। इस दौरान चिलचिलाती धूप में भी जनता का अथाह प्रेम व अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा हैं। जगह-जगह एनडीए के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

मौके पर उपस्थित लोगों से उन्होंने कहा कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जो गरीबों की चिंता करते है उनकी चिंता करना और पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की जिम्मेदारी हमारी हैं। ताकि गरीब कल्याण के लिए आज जो अनेकों योजनाएं जो चल रही हैं वो अगले पांच साल तक यूँ ही निरतंर चलता रहे और समृद्ध व विकसित समस्तीपुर के निर्माण के लिए आगामी 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव मे EVM के क्रम संख्या -2 हेलिकॉप्टर निशान के सामने वाला बटन दबाकर भारी मतों से जीताने की अपील की। 

शांभवी चौधरी को भेंट किया स्कैच फोटो।

5 मई को मोदी के साथ मंच साधा करने का मौका

जनसंपर्क के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मिथिला की धरती पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 5 मई को दरभंगा आ रहे हैं हमारा सौभाग्य हैं कि इतनी कम उम्र में पहली बार उनके साथ मंच साझा करने का मौका मिल रहा हैं। दरभंगा जिले के दो विधानसभा क्षेत्र हमारे लोकसभा क्षेत्र में आता है ये हमारे लिए और भी गर्व का विषय हैं। मैं प्रधानमंत्री जी का मां जानकी की धरती पर स्वागत व अभिनंदन करती हूँ। 

NSIT
Nsmch

एनडीए गठबंधन की प्रत्याशी शाम्भवी जी ने आगे कहा कि हमारे पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए कल्याणपुर विधानसभा में बिहार के विकास पुरुष आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीताश कुमार जी का 5 मई को आगमन होने वाला हैं मै अपने अभिभावक तुल्य मुख्यमंत्री जी का मिथिला की ऐतिहासिक धरती पर स्वागत के लिए तैयार हूँ। 

शांभवी चौधरी को बुजुर्ग महिलाओं ने दिया आशीर्वाद।

आगे उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग आरक्षण को लेकर भ्रम फैला रहे हैं ये वही लोग है जो आपातकाल लेकर आए थे और आज संविधान बचाने की बात कर रहे है। बिहार में लंबे समय तक जंगलराज रहा ये बात किसी से छुपी नहीं हैं। 2005 के बाद बिहार में एनडीए सरकार के मुखिया नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने हर क्षेत्र में खूब तरक्की की है और विकास के सैकड़ों काम हुए हैं। महिलाओं को सशक्त बनाया गया और अब उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र की एनडीए सरकार काम कर रही हैं। गरीबों को 70 सालों से जिन बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा गया उसे एनडीए सरकार ने 10 सालों में पूरा किया हैं। जनसंपर्क के दौरान बड़े-बुजुर्गो का आशीर्वाद‚ महिलाओं का प्यार और युवाओं का समर्थन जिस तरह हर दिन बढ़ रहा है वह निश्चित तौर पर एनडीए की जीत की ओर अग्रसर है। आप सभी के अथाह प्रेम व जनसमर्थन से ये चुनाव हम जरूर जीतेंगे।

गांव में जनसंपर्क के लिए जाती शांभवी चौधरी। 

जनसंपर्क के दौरान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष अश्वमेध देवी‚ कल्याणपुर जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह जी‚ भाजपा के मंडल अध्यक्ष श्री विजय ठाकुर सिंह जी‚ लोजपा (रा०) के प्रखण्ड अध्यक्ष श्री जयवर्धन साह जी‚ गौराई पंचायत के मुखिया अविनिश सिंह जी‚ सोमनाहा की मुखिया राधा कुमारी जी‚ राजकिशोर सिंह जी आदि मौजूद थे।