LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में बरसात को लेकर अलर्ट, तेज हवा बरपा सकती है कहर, इन जिलों के लोग रहें सावधान

बिहार में बरसात को लेकर अलर्ट, तेज हवा  बरपा सकती है कहर, इन

पटना- बिहार के लोगों को तेज हवा और बारिश से गर्मी से राहत मिली है. तापमान में गिरावट आ गई है. मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है.  कि दक्षिण मध्य, दक्षिण पूर्व के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्य स्तर की वर्षा होगी जबकि उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्य स्तर की वर्षा होने की संभावना हैं.सोमवार को कई जिलों में आंधी-पानी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. सूबे में आंधी-पानी की गतिविधियां कमोबेस जारी है.बंगाल की खाड़ी से सिक्किम होते हुए प्रदेश में आ रही नमीयुक्त हवा के कारण सोमवार को भी मौसम के मिजाज में नरमी रही

मौसम विभाग के अनुसार बांका, जमुई, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, भागलपुर, पूर्णिया, मधुबनी जिलों में से कुछ जगहों पर आंधी के साथ बारिश की संभावना है. विभाग ने गया, बेगूसराय, दरभंगा और खगड़िया के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

भारतीय मौसम  विभाग के अनुसार  पटना के साथ-साथ मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, पूर्णिया, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, मधुबनी, कटिहार, सहरसा, वैशाली आदि में बादलों का जमघट रहेगा. विभाग के अनुसार अभी तीन से चार दिन सूरज की तपिश से लोग परेशान नहीं होंगे. तापमान 26 डिग्री तक लुढक चुका है.

विभाग के अनुसार बिहार के लगभग सभी जिलों में 14 मई तक आंधी पानी, मेघ गर्जन के साथ ठनका गिरने की संभावना है. पूरवा हवा के कारण उत्तर पूर्व बिहार में तापमान में भारी गिरावट देखी गई है.मौसम विभाग के अनुसार  पूरवा हवा के चलने से सूबे के कई जिलों का मौसम सुहावना हो गया है.

NSIT
Nsmch

मौसम विभाग ने छह से 11 मई तक बारिश की संभावना व्यक्त की है।.मौसम विभाग के अनुसार 11 मई तक बारिश होगी. एक चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर उप हिमालय पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में स्थित है.  एक टर्फ रेखा मेघालय से लेकर उप हिमालय हिमालयी पश्चिम बंगाल के पास बने चक्रवाती परिसंचरण से झारखंड, उड़ीसा, दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश होने का अनुमान लगाया गया है. इसका असर बिहार में भी दिखेगा. इसी अनुमान के आधार पर बिहार में उक्त अवधि के दौरान गर्जन के साथ बारिश की बात कही जा रही है. कुछ जगहों पर वज्रपात की भी संभावना व्यक्त की गई है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार, किशनगंज और मुंगेर में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.