LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

बिहार में गरज के साथ बारिश का अलर्ट,24 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, सावधान रहने की सलाह

बिहार में गरज के साथ बारिश का अलर्ट,24 जिलों के लिए मौसम विभ

पटना: बिहार में रिमझिम से मध्‍यम दर्जें तक की बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है. बिहार के सभी जिलों में गरज- के साथ बारिश की संभावना हैं. लोगों को उमस भरी गर्मी  से राहत मिली है. बिहार के कई जिलों में बारिश होने से तापमान का पारा तो लुढ़क गया ,इससे मौसम सुहाना हो गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में पूरे बिहार में मानसून छा जाएगा और झमाझम बारिश होगी.पूरे सूबे में मॉनसून पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे के भीतर राज्यभर में भारी बारिश हो सकती है. 

मॉनसून ने सूबे के कमोबेस हर जिले में दस्तक दे दिया है.मौसम विभाग की माने तो मानसून की एंट्री कोसी सीमांचल इलाके से बिहार में प्रवेश किया है. कोसी के जिलों में बारिश होने लगी है और लोग राहत महसूस कर रहे है. मौसम विभाग के अनुसार गया, भोजपुर, बांका, जमुई, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, समस्तीपुर, सीवान, पटना और वैशाली में मॉनसून पहुंच गया है. 

पटना के अलावा रोहतास, किशनगंज, आरा, बक्सर और सीवान में वर्षा से लोगों को राहत मिली। शनिवार को पटना में 23.4 मिमी व भोजपुर में 16.0 मिमी, जमुई में 27.0 मिमी, पूसा में 42.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई.

बीते 24 घंटों के दौरान किशनगंज जिले के पोठिया में 46.2 मिमी प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। इन जगहों पर दर्ज की गई वर्षा : बीते 24 घंटों के दौरान पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में 36.8 मिमी, पश्चिम चंपारण के गौनाहा में 35.2 मिमी, हाजीपुर में 28.3 मिमी, मुंगेर में 15.0 मिमी, किशनगंज में 6.4 मिमी, जहानाबाद के हुलासगंज में 4.2 मिमी, भागलपुर के कोलगांव में 2.8 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 2.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई.

NSIT
Nsmch

मौसम विभाग के अनुसार सूबे के कई जिलों में शनिवार से बारिश का सिलसिला शुरु हो गया है.. विभाग के अनुसार 30 जून को उत्तर बिहार, कोसी-सीमांचल और पूर्वी बिहार के जिलों में भारी बारिश की आशंका है. वहीं, 1 जुलाई को सीमांचल और 2 जुलाई कोसी-सीमांचल एवं दक्षिण बिहार में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार पटना, गया, जहानाबाद, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, लखीसराय और बेगूसराय में 2 जुलाई तक झमाझम बारिश हो सकती है. 

विभाग के अनुसार सिवान, गोपालगंज,सारण, समस्तीपुर, सुपौल, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में 2 जुलाई तक झमाझम बारिश हो सकती है. 

बहरहाल अगले 48 घंटे के लिए मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है. बिहार के विभिन्‍न हिस्‍सों में शनिवार से झमाझम बारिश हुई है. मौसमविभाग के अनुसार प्रदेश के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें पटना, किशनगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर शामिल हैं.