LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार के सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी, तेज हवा के साथ हो सकती है बारिश, मौसम के बदलते रंग के बीच आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को किया सावधान

बिहार के सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी, तेज हवा के साथ हो सकती

पटना-    पटना और आसपास क्षेत्रों में बुधवार को झमाझम बारिश होने से तापमाप में गिरावट दर्ज की है.  पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय हो रहे दो-दो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बिहार के मौसम का मिजाज बदला है.वहीं मौसम विभाग के अनुसार 21 मार्च तक बारिश लोगों को भींगाने वाली है.  राजधानी पटना में बुधवार को झमाझम बारिश होती रही . पटना के लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा. गुरुवार की सुबह लोगों ने स्वेटर पहन कर निकलना मुनासिब समझा. वहीं सूबे के ज्यादातर जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल रही है.  भारतीय मौसम विभाग के अनुसार  21 मार्च तक  बिहार में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मेघगर्जन, वज्रपात  के साथ आज यानी गुरुवार को भी पटना में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि इस दौरान तेज हवा भी चलेगी.मौसम विभाग  के अनुसार गुरुवार को राज्य के अधिकांश जिलों के में मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है.  पटना, वैशाली, समस्तीपुर, नालन्दा, नवादा, जमुई, शेखपुरा,बेगुसराय, लखीसराय में ओलावृष्टि की संभावना है. इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 

बुधवार को पटना गया, जहानाबाद, नालन्दा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और सुपौल में मध्यम से भारी बारिश हो हुई . गुरुवार को सीतामढ़ी, शिवहर, मुज़फ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, समस्तीपुर, बक्सर , भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है वहीं मोतिहारी ,बेतिया  गोपालगंज, सीवान और सारण में हल्की बारिश की संभावना है. बुधवार को पटना, जमुई, अरवल, नालन्दा, वैशाली और जहानाबाद में मध्यम से भारी बारिश हुई. 

बिजली गिरने से सूबे में कई मौत की सूचना है. नालंदा के  नूरसराय थाना इलाके के छतरपुर गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई. वहीं मुंगेर में असरगंज थाना क्षेत्र के चोरगांव पंचायत स्थित पुरुषोत्तमपुर निवासी स्वर्गीय लुखो यादव के 28 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार की वज्रपात से मौत हो गई .

आपदा प्रबंधन विभाग ने बदलते मौसम के लिए सावधानी बरतने को कहा है . विभाग ने बिजली चमकने या गड़गड़ाहट की आवाज सुनाई देने पर पक्के घर में शरण लेने की सलाह दी है.आपदा प्रबंधन विभाग  ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बिजली चमकने या मेघ गर्जन पर पेड़ों के नीचे और विशेष रूप से अलग-थलग पेड़ों के नीचे आश्रय लेने से मना किया है. विभाग का कहना है कि ये बिजली के सुचालक होते हैं.

NSIT
Nsmch