LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

प्रशिक्षण उड़ान के दौरान वायुसेना का विमान हुआ क्रैश, जानें कैसी है पायलट की स्थिति

प्रशिक्षण उड़ान के दौरान वायुसेना का विमान हुआ क्रैश, जानें

DESK : राजस्थान के जैसलमेर में आज भारतीय वायु सेना का एक हल्का लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस आज एक परिचालन प्रशिक्षण उड़ान के दौरान  क्रैश हो गया। हालांकि समय रहते विमान के पायलट ने खतरे को भांप लिया और सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा। वहीं इस हादसे को गंभीरता से लेते हुए दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।

पूरी घटना जवाहर कॉलोनी की बताई जा रही है। एक्सरसाइज के दौरान भील छात्रावास के पास विमान क्रैश हुआ है।  जैसलमेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि विमान कल्ला कॉलोनी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उन्होंने बताया, पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है.

 भारतीय वायसेना ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर भी इसकी जानकारी दी. जिसमें बताया गया कि भारतीय वायुसेना का एक तेजस विमान आज ऑपरेशनल ट्रेनिंग उड़ान के दौरान जैसलमेर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पायलट सुरक्षित बाहर निकल आया.