LATEST NEWS

  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व जरूरी दस्तावेज गायब
  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व

  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बताया अपूरणीय क्षति
  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी

  • Gaurav Rai Social Work
  • किसी के हाथों को रोजगार, किसी के सपनों को पंख… सेवा से सजा गौरव राय का जन्मदिन

  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ

  •  SC-ST case against IIT Patna Registrar
  • 'काबिल मत बनो, दलित बनो, सफलता झक मारकर आएगी' ... IIT पटना के रजिस्ट्रार के खिलाफ आदित्य

सालों बाद फिर एक साथ जमेगी कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी, इस शो में आ रहे हैं एक साथ, साथ ही कृष्णा अभिषेक भी आएंगे नजर

सालों बाद फिर एक साथ जमेगी कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड

DESK : कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सालों बाद दोनों कॉमेडियन एक साथ फिर काम करने जा रहे हैं। कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी जानकारी दी। लगभग सात साल बाद दोनों कॉमेडियन नेटफ्लिक्स के शो में एक साथ नजर आएंगे। वहीं इस शो में उनके साथ किकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरण सिंह, राजीव ठाकुर भी नजर आएंगे।

डा. गुलाटी और गुत्थी के रूप में फेमस हुए थे सुनील ग्रोवर

बता दें सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के शो से ही फेमस हुए थे। उन्होंने शो में गुत्थी और डा. गुलाटी का रौल निभाया था। जो न सिर्फ बच्चों में बल्कि युवाओं और बुजुर्गों में भी बहुत लोकप्रिय हुआ था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में हुए शो से इंडिया लौटने के दौरान कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच झगड़ा हो गया। दोनों के बीच फ्लाइट में  ही मारपीट हुई। जिसके बाद दोनों के रिश्ते टूट गए। सुनील ग्रोवर शो से अलग हो गए और कपिल शर्मा को शो भी बंद हो गया। 

दोबारा शो शुरू होने के बाद इस शो में सुनील ग्रोवर की जगह कृष्णा अभिषेक ने ले ली। वहीं सुनील ग्रोवर फिल्मों और वेब सीरीज में व्यस्त हो गए। आखिरी बार सुनील ग्रोवर शाहरुख खान की जवान फिल्म में विलेन की भूमिका में दिखे थे। इस   दौरान कई बार यह चर्चा हुई कि सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा एक बार फिर से साथ आ सकते हैं। लेकिन सुनील ग्रोवर ने इससे इनकार कर दिया।

फ्लाइट में लड़ाई को किया याद

कपिल शर्मा ने शो का टीजर पोस्ट किया है जिसमें वह सुनील ग्रोवर के साथ नजर आ रहे हैं। जिसमें वह उसी ऑस्ट्रेलिया ट्रीप की बात कर रहे हैं, जहां से लौटने के दौरान फ्लाइट में दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। टीजर में दोनों कहते हैं कि इस बार फ्लाइट से नहीं रोड से जाएंगे।

NSIT
Nsmch

नेटफ्लिक्स के शो में साथ में करेंगे वापसी

फिलहाल, कपिल शर्मा की टीम नेटफ्लिक्स के साथ कॉमेडी शो करने जा रही है। जिसमें कपिल शर्मा शो के सारे कलाकार नजर आनेवाले हैं। ऐसे में अब इस टीम में सुनील ग्रोवर के जुड़ जाने के बाद इस फैंस के बीच इस शो को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।