LATEST NEWS

  • Bigg Boss 20
  • Bigg Boss 20: माही विज ने आम्रपाली दुबे पर किया कमेंट, बॉडी शेमिंग को लेकर विवाद

  • 8th Pay Commission
  • 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में बढ़ सकती है बेसिक सैलरी? जानें कर्मचारी संगठनों की मांग

  •  Bank of Baroda Offer
  • Bank of Baroda Offer: दिवाली पर बैंक ऑफ बड़ौदा का खास ऑफर, होम और कार लोन पर जानें

  • कोशी स्नातक निर्वाचन: भागलपुर में शाम 6 बजे तक 51.39% हुआ कुल मतदान, पुरुष मतदाताओं ने दिखाई अधिक दिलचस्पी
  • कोशी स्नातक निर्वाचन: भागलपुर में शाम 6 बजे तक 51.39% हुआ कुल मतदान, पुरुष मतदाताओं ने दिखाई अधिक

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: नीतीश कुमार से लेकर लालू यादव तक, बिहार के 7 नेता जो MLC बनकर बने

बारिश के बाद अब सताने लगी है उमस वाली गर्मी, बिहार के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानिए कैसा रहेगा आज आपके इलाके का मौसम

बारिश के बाद अब सताने लगी है उमस वाली गर्मी, बिहार के इन जिल

पटना- बारिश के बाद मौसम ने एक बार फ‍िर करवट लेना शुरु कर दिया है.  कई दिनों से तापमान का पारा लुढ़कने के बाद अब फ‍िर से तापमान बढ़ने लगा है.  बारिश के बाद से अचानक उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्‍किलें बढ़ानी शुरु कर दी है. राजधानी में धूप निकलने की वजह से एक दिन में ही 4 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसकी वजह से उमस भरी गर्मी महसूस हुई तो वहीं नेपाल में भारी बारिश के कारण कई नदियों के जल स्तर में वृद्दि हुई है. तो वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 15 जुलाई के बाद तापमान में वृद्दि होने से गर्मी सताएगी.  

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 15 जुलाई को  किशनगंज जिले में  भारी वर्षा होने की संभावना है.  मौसम विभाग ने सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, और दक्षिण बिहार के सभी जिलों में मेघगर्जन और व्रजपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. 

16 से 18 जुलाई तक मौसम सामान्य रहेगा. 16 जुलाई से धूप देखने को मिलेगी और तापमान का पारा चढ़ने से गर्मी में बढ़ोत्तरी हो सकती है. एक बार फिर लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है. 

तो वहीं नेपाल में भारी बारिश होने से उत्तर बिहार की नदियां कोसी, महानंदा घाघरा, गंडक, बागमती, कमला बलान दी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. पटना के दीघा घाट, मनेर और गांधी घाट पर गंगा के जलस्तर में वृद्धि  हुई है. 

NSIT
Nsmch